छठ पूजा की अनोखी परंपराएं

छठ महापर्व में कई ऐसी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनकी खास मान्यताएं हैं. जानिए इनके बारे में

अलग चूल्हे पर क्यों बनता है प्रसाद?

छठ पूजा में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए कई घरों में प्रसाद अलग चूल्हे पर बनाया जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य क्यों?

छठ में सिर्फ उगते ही नहीं, डूबते सूर्य की भी पूजा होती है। यह प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है।

ठेकुआ ही क्यों है खास?

गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ का प्रमुख पारंपरिक प्रसाद है।

36 घंटे का निर्जला व्रत क्यों?

खरना के बाद व्रती लगभग 36 घंटे तक बिना भोजन और पानी के व्रत रखते हैं। उषा अर्घ्य के बाद पारण होता है।