Today Weather News: देशभर के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
अगर बात राजधानी दिल्ली की करें तो आज यहां तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। जिसके बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है जिनमें- नोएडा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल है लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और पटना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में भी तेज बारिश और आंधी का खतरा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन का जोखिम बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण वातावरण ठंडा रहेगा।
मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और असम में भी भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। झमाझम बारिश की वजह से कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवाओं, जलभराव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।