इमरान हाशमी की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु में होने वाले शो के कैंसिल होने पर मांगी माफ़ी

इमरान हाशमी की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु में होने वाले शो के कैंसिल होने पर मांगी माफ़ी

Emraan Hashmi Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और अपनी नई फिल्म आवारापन-2 से सुर्खियाँ बटोरने वाले इमरान हाशमी (Emran Hashmi) एक बार फिर चर्चा में हैं। इमरान हाशमी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emran Hashmi) को स्वाइन फ्लू (H1N1) हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और हाल ही में हुई जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि उन्हें यह वायरस हो गया है।

एक्टर इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

Emran Hashmi

पिछले कुछ दिनों एक्टर इमरान हाशमी काफी यात्रा कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ दिन पहले ही रांची का दौरा भी किया था और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे इसके लिए डॉक्टर्स ने उन्हें H1N1 का टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चला है कि वह H1N1 पॉजिटिव हैं। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स से परामर्श लिया तो डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने और ज़रूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

शो को कैंसिल करने पर फैन्स से मांगी माफ़ी

Emran Hashmi

इसी महीने रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी को बेंगलुरु में एक शो में शामिल होना था। लेकिन स्वाइन फ्लू होने के कारण उन्होंने अब यह इवेंट रद्द कर दिया है। इमरान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह जानकारी दी और लिखा-  ‘हेलो बेंगलुरु, मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन यह शो खत्म नहीं हुआ है, बस आगे बढ़ा दिया गया है। मैं आप सभी से शनिवार, 12 सितंबर को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी मान्य रहेंगी। आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार है।’

आवारापन 2 ने बॉक्सऑफिस पर मचाया था धमाल

इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म ‘आवारापन 2’ में नज़र आए थे और उनके साथ-साथ दिशा पटानी और शबाना आज़मी भी इस फ़िल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।  यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। जिसमें इमरान ने शिवम पंडित का अपना किरदार फिर से निभाया है। फिल्म को उनके फैन्स का काफी प्यार मिला है। फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक लोगों ने खूब पसंद किया है।

इमरान के आने वाले प्रोजेक्ट्स से फैन्स की बढ़ी आस

अगर बात इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की करें तो  इस फिल्म ने  दुनिया भर में दो सौ करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है। जिसमें भारत से ₹173.30 करोड़ और विदेशी बाज़ारों से ₹31.80 करोड़ शामिल हैं। इसके अलावा इमरान हाशमी  की अब कई और शानदार फिल्में आने वाली है। जिसमें कुछ की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘गनमास्टर G9’, ‘रूह’ और ‘G2’ शामिल हैं। इसके लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक है और आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : – सलमान खान के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, बहन अर्पिता ने बांधी राखी तो भावुक हुए फैंस

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *