https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Jamui Crime News: बिहार के जमुई में दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में करीब सात लोगों की पहचान की गई है, जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या है जमुई का पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला 19 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है। जब जमुई के दो नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। तभी कुछ युवकों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों के समूह ने न केवल दोनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच भी किया। छात्रा हाथ जोड़कर आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवकों ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

सात लोगों की पहचान, तीन नाबालिग गिरफ्तार

वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब सात लोगों की पहचान की है। मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा, पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

वहीं, मामले की जांच के लिए जमुई SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई गई है। SIT का फोकस वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करने, उनकी भूमिका स्पष्ट करने और फरार आरोपियों को पकड़ने पर है। जमुई पुलिस के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया और पीड़ितों की पहचान भी की गई। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई केवल घटना में शामिल आरोपियों तक सीमित नहीं है। नाबालिगों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले अकाउंट्स को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट, यानी कुल 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है। इन अकाउंट्स के खिलाफ वीडियो हटाने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

जमुई मामले पर विपक्ष ने उठाए सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना को लेकर बिहार सरकार से सवाल किए और आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो के आधार पर पहचाने गए सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी है, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। वहीं, SIT भी इस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिं*दगी! चलती बस में नाबालिग से गैंगरे*प, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *