https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक, जानें क्यों टली 3 दिन की स्ट्राइक

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक, जानें क्यों टली 3 दिन की स्ट्राइक

Bank strike update: अगर आपको भी 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल को लेकर कन्फ्यूजन है कि आज बैंक खुले हैं या बंद, तो आपके लिए राहत की खबर है। क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऐसे में सोमवार, 28 सितंबर को देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम करा सकेंगे।

दरअसल, रविवार 27 सितंबर को UFBU और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच अहम बैठक हुई। यह बैठक कल रात करीब 9:30 बजे हुई और इस बैठक में बैंक यूनियनों की लंबित मांगों, खासतौर पर पांच दिन के बैंकिंग वर्किंग वीक और सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग पर चर्चा हुई। IBA की ओर से यूनियनों की मांगों पर आगे बातचीत का भरोसा दिए जाने के बाद हड़ताल को टालने का फैसला किया गया हैं।

UFBU ने इससे पहले सोमवार से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। यह हड़ताल बैंकों के हाफ-ईयरली क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी। ऐसे में लगातार छुट्टियों के बीच हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका थी। हालांकि, रविवार की बैठक के बाद फिलहाल ग्राहकों को बड़ी राहत मिल गई है।

क्यों टाली गई तीन दिन की बैंक हड़ताल?

UFBU के मुताबिक, IBA की ओर से बैंक यूनियनों की मांगों पर आगे चर्चा और समाधान निकालने का भरोसा मिलने के बाद हड़ताल को स्थगित किया गया है। इसके लिए IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक हाई-लेवल कमिटी बनाई जाएगी। यह कमिटी बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की मांग की समीक्षा करेगी और इसके लिए संभावित विकल्पों पर विचार करेगी। इसके अलावा कमिटी इस मामले में सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करेगी। साथ ही बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी, जो सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य हो। और आम जनता को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें।

हर शनिवार छुट्टी की है लंबे समय से मांग

बता दें कि बैंक कर्मचारी यूनियन लंबे समय से पांच दिन का वर्किंग वीक लागू करने की मांग कर रही हैं। वहीं मौजूदा व्यवस्था के तहत देश के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। यूनियनों की मांग है कि सभी शनिवार को छुट्टी घोषित की जाए, ताकि बैंक कर्मचारियों को हर सप्ताह दो दिन का अवकाश मिल सकें। सप्ताह में दो दिन के अवकाश की मांग पहली बार नही हैं बल्कि यह मांग मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते (Wage Settlement) का भी हिस्सा रही है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। और अब नई हाई-लेवल कमिटी के जरिए इस मुद्दे पर आगे बातचीत होने की उम्मीद है।

PLI योजना को लेकर भी होगी बातचीत

बैंक यूनियनों की ओर से स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना का मुद्दा भी उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब IBA के साथ इस योजना को लेकर भी चर्चा शुरू हो सकती है।

यूनियन और एसोसिएशन सरकार को किसी भी तरह का प्रस्ताव भेजे जाने से पहले PLI योजना को लेकर अपनी चिंताओं को दूर करने और जरूरत के मुताबिक इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा UFBU का कहना है कि IBA और बैंक यूनियनें 8 मार्च 2024 को हुई चर्चाओं के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी बातचीत करेंगी। जिसका मुख्य उद्देश्य इन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाना होगा।

28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक

तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित होने के बाद अब 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। यानी सोमवार 28 सितंबर से लेकर बुधवार 30 सितंबर तक ग्राहक बैंक शाखाओं में जाकर अपने जरूरी काम करा सकते हैं।

गौरतलब है कि यह हड़ताल 28 सितंबर से शुरू होनी थी और बैंकों के छमाही क्लोजिंग पीरियड के दौरान प्रस्तावित थी। खास बात यह थी कि हड़ताल शनिवार और रविवार की लगातार दो दिनों की छुट्टी के बाद शुरू होने वाली थी। ऐसे में अगर हड़ताल होती तो बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम लगातार पांच दिनों तक प्रभावित हो सकते थे। हालांकि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को भी SBI, Bank of Baroda, PNB समेत कई सरकारी बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) खुले थे। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल शुरू होने से पहले बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने का मौका देना था।

अब कमिटी की बातचीत पर रहेगी नजर

IBA से मिले आश्वासन के बाद प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। अब बैंक यूनियनों और IBA के बीच आगे होने वाली बातचीत से इस पूरे मामले की दिशा स्पष्ट होगी। वहीं हाई-लेवल कमिटी के सामने पांच दिन का बैंकिंग वीक, सभी शनिवार को छुट्टी, PLI स्कीम और 8 मार्च 2024 की चर्चाओं में दर्ज अन्य लंबित मुद्दे प्रमुख रहेंगे। फिलहाल 28 सितंबर को बैंक खुले हैं और ग्राहक सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:– प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 28 दिन नहीं, अब 30 दिन की होगी रिचार्ज वैलिडिटी, कॉल-SMS वाला पैक भी उपलब्ध

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *