नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-राम माधव की वापसी, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-राम माधव की वापसी, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

BJP New Team Announcement: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लंबे समय से चल रही संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार, 17 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई अनुभवी और चर्चित चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, और नितिन नबीन ने पार्टी की नई टीम को हार्दिक बधाई दी है।

13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नितिन नबीन की नई टीम में कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्रा प्रमुख नाम हैं। इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव की हो रही है। दोनों नेताओं को पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय संगठन में अपेक्षाकृत कम सक्रिय भूमिका में देखा जा रहा था। ऐसे में नई टीम में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन में उनकी दोबारा सक्रिय भूमिका का संकेत माना जा रहा है।

राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना बीजेपी की नई टीम का अहम फैसला है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर उन्होंने संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासतौर पर पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की रणनीति को मजबूत करने में उनकी भूमिका चर्चा में रही है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को भी अहम राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। लंबे समय तक राजस्थान में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहीं राजे अब राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति में किया जा सकता है।

स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार के बाद संगठन में उनकी यह वापसी अहम मानी जा रही है। महामंत्री पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक पदों में शामिल है। वहीं, 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में ईरानी की नई जिम्मेदारी को यूपी की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अमेठी में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का उनका अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और हरीश द्विवेदी भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।पार्टी ने कुल आठ राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश को दो प्रतिनिधित्व मिला है।

 

इसके अलावा बीजेपी ने 16 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किए है जिनमें-

कुल मिलाकर, नितिन नबीन की पहली पूर्ण राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी तथा स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को बीजेपी के संगठनात्मक बदलाव का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है, और इस नई टीम से साफ है कि पार्टी ने अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *