AI और कैमरे वाला टूथब्रश! Dyson CameraJet की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

AI और कैमरे वाला टूथब्रश! Dyson CameraJet की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Dyson camerajet toothbrush: क्या आपने कभी सोचा है कि टूथब्रश आपके दांतों के बीच की गंदगी खुद देख कर वहां सफाई कर सके? अब ये सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका हैं। Dyson ने ऐसा स्मार्ट टूथब्रश लॉन्च किया हैं, जिसमें कैमरा,AI और फ्लॉसिंग टेक्नोलॉजी एक साथ दी गई हैं। इस टूथब्रश की कीमत करीब 47 हजार रुपए हैं, इसलिए लॉन्च के साथ ही यह चर्चा में आ गया हैं।

Dyson के इस नए Camerajet की सिर्फ टूथब्रश कहना शायद कम होगा। यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश के साथ-साथ फ्लॉसर और माउथरिंस सिस्टम की तरह भी काम करता हैं। इसमें लगा छोटा कैमरा दांतों के बीच की जगह पहचानता हैं और AI की मदद से यह तय करता हैं कि कहां सफाई की जरूरत हैं। इसमें 100,000-पिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया हैं, जो हर सेकेंड 28 तस्वीरें कैप्चर कर सकता हैं। Dyson के मुताबिक, मशीन लर्निंग सिस्टम इन तस्वीरों को रियल टाइम में प्रोसेस करता हैं और करीब 100 मिलीसेकंड में दांतों के बीच गैप पहचान सकता हैं।

AI कैसे करता है काम?

CameraJet में Dyson का Gap Optical Targeting सिस्टम दिया गया है। जैसे ही कैमरा दांतों के बीच का गैप पहचानता है, ब्रश वहां एक सटीक माउथरिंस जेट भेजता है। यानी ब्रश करते समय दांतों के बीच फंसे प्लाक को हटाने के लिए अलग से फ्लॉस करने की जरूरत कम हो सकती है। इसमें 12.5 ml का माउथरिंस टैंक हैं, जिसे कंपनी के मुताबिक इसके डॉकिंग स्टेशन पर करीब 3 सेकेंड में दोबारा भरा जा सकता है।

मोबाइल से भी जुड़ता है ब्रश

इस ब्रश को MyDyson ऐप से Wi-Fi और Bluetooth के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। ऐप में यूजर लाइव कैमरा व्यू देख सकता है और यह भी जान सकता है कि उसने दांतों के किन हिस्सों की अच्छी तरह सफाई की और कहां अभी सुधार की जरूरत है। ऐप ब्रशिंग गाइड, कवरेज मैप और पर्सनलाइज्ड फीडबैक भी देता है।

कीमत कितनी है?

अब बात उस कीमत की, जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। Dyson CameraJet की कीमत 499 डॉलर, यानी करीब 47 हजार रुपये रखी गई है। फिलहाल इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है और यह Ceramic Ultra Blue और Ceramic Pink कलर में उपलब्ध है। Dyson के मुताबिक, इस प्रोडक्ट को तैयार करने में करीब छह साल का रिसर्च और डेवलपमेंट लगा है। इसके AI सिस्टम को 4.7 लाख डेंटल इमेज के जरिए ट्रेन किया गया है। कुल मिलाकर, Dyson CameraJet ने टूथब्रश को एक नए टेक्नोलॉजी लेवल पर पहुंचा दिया है। हालांकि करीब 47 हजार रुपये की कीमत इसे आम टूथब्रश के मुकाबले काफी प्रीमियम बनाती है। अब देखना होगा कि लोग दांतों की सफाई के लिए इस हाई-टेक गैजेट को कितना पसंद करते हैं।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *