Apple के नए iPhone का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा apple event आयोजित करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती हैं इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro सीरीज की हो रही हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन की सभी डिटेल्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं।
iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.35 लाख से 1.40 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है। iPhone 18 Pro Max इससे भी महंगा हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.55 लाख रुपये तक बताई गई है। हालांकि, असली कीमत Apple के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
6.3 इंच का डिस्प्ले
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में करीब 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। फोन में Dynamic Island भी जारी रह सकता है, हालांकि इसके आकार को पहले के मुकाबले छोटा किए जाने की चर्चा है।
A20 Pro चिप से मिलेगा पावर
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro में Apple की नई A20 Pro चिप दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकती है। नई चिप का फायदा फोन की स्पीड और पावर एफिशिएंसी में देखने को मिल सकता है। साथ ही AI से जुड़े कामों के लिए भी इसमें बेहतर प्रोसेसिंग मिलने की उम्मीद है।
कैमरे में हो सकता है बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro के कैमरा सेटअप में भी कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में तीन 48MP कैमरों की बात कही गई है। इसके अलावा मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिलने की चर्चा है। इससे अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोटो लेते समय कैमरे पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है। फ्रंट कैमरा भी 48MP का हो सकता है। हालांकि, कैमरा से जुड़े कुछ फीचर्स अभी सिर्फ लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए इनमें बदलाव संभव है।
12GB RAM और 256GB स्टोरेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 12GB RAM दी जा सकती है और इसका बेस स्टोरेज 256GB हो सकता है। इससे फोन में मल्टीटास्किंग और ज्यादा डेटा स्टोर करने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर iPhone 18 Pro में नया प्रोसेसर, कैमरा अपग्रेड और AI से जुड़े फीचर्स पर ज्यादा फोकस देखने को मिल सकता है। लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।