https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे CM योगी, करीब एक घंटे की बैठक में राज्यसभा चुनाव से लेकर 2027 की रणनीति तक पर चर्चा!

पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे CM योगी, करीब एक घंटे की बैठक में राज्यसभा चुनाव से लेकर 2027 की रणनीति तक पर चर्चा!

 CM Yogi Meeting PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (26 सितंबर 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद् के चुनाव भी प्रमुख हैं। हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक बैठक में हुई बातचीत का विस्तृत ब्यौरा आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया गया है। इसी वजह से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर फैसला कर सकती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। यूपी की 10 सीटों में से नौ सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है, जबकि एक सीट पूर्व सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली है। दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें वर्तमान में आठ बीजेपी, एक समाजवादी पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पास है। वहीं बीजेपी के जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम की सीट का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरू होगी।

राज्यसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर भी चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 एमएलसी सीटों के लिए भी कार्यक्रम जारी किया है। जिसके लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में फिलहाल आठ बीजेपी और तीन समाजवादी पार्टी के पास हैं।

ये भी पढ़ें:-UP विधानसभा चुनाव में ‘हनुमान’ की एंट्री! सपा के नए पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान, ‘विजय भवः 2027’ का संदेश

राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भी अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। इसे देखते हुए विपक्षी दलों—समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस—ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से PDA रथ यात्रा भी शुरू की जा चुकी है, जिसके जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी माहौल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर, भाजपा में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार मंथन और रणनीतिक तैयारियों का दौर जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:-यूपी में 3,587 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- शिक्षक छात्रों को सिर्फ पढ़ाएं नहीं, बल्कि दिशा भी दें

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *