https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का टी20 मैच? जानिए पूरी डिटेल

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का टी20 मैच? जानिए पूरी डिटेल

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए क्राइस्टचर्च का मैदान तैयार है। वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जमकर पसीना बहा रही है।

ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? मैच कितने बजे शुरू होगा? दोनों टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं और टीवी या मोबाइल पर लाइव मैच कहां देख सकते हैं? आइए, इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान पर होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी, जबकि स्थानीय समय के अनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा। मैच देखने के लिए क्रिकेट फैंस अपने टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। ऐसे में दर्शक घर बैठे या कहीं से भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का क्या रहा नतीजा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल चुकी है। दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबलों का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें भारतीय टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 13 मैचों में सफलता मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले टाई रहे हैं। इस रिकॉर्ड को देखते हुए दोनों टीमों के बीच आगामी सीरीज में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। भारतीय टीम अपनी जीत की लय हासिल करने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर की टीमों के बीच होगी टक्कर

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है। न्यूजीलैंड की टीम में 13 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उपविजेता रही टीम का हिस्सा थे। उस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से करेगी। इसके बाद दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे में पहले टी20 मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिलेगा मौका? श्रेयस अय्यर ने बताई बड़ी वजह

भारत-न्यूजीलैंड की संभावित स्कवॉड टीम-

भारत का टी-20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान),अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड का टी-20 स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ें:- प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर, रमेश पवार को भी मिली जगह, जानें कौन हैं ये पूर्व क्रिकेटर

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *