चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में महेंद्र सिंह धोनी एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे बड़े चेहरे और पांच बार के IPL चैंपियन कप्तान धोनी अब टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। यानी अगले सीजन में माही मैदान पर पीली जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, बल्कि डगआउट से टीम के युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते दिखाई देंगे। धोनी का यह नया सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनके करीब दो दशक पुराने रिश्ते को एक नई दिशा देगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ाव को लेकर कहा कि धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशकों से दोनों ने एक साथ जीत, हार और मुश्किल दौर का सामना किया है। उन्होंने कहा कि साल 2008 में धोनी को टीम का हिस्सा बनाने का फैसला उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक था। धोनी सिर्फ अपनी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व के कारण भी फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास हैं।

CSK परिवार का हिस्सा बने रहेंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक रूपा गुरुनाथ ने भी धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार मिलता है। फ्रेंचाइजी खुद को खुशकिस्मत मानती है कि धोनी शुरुआत से ही टीम के साथ जुड़े रहे और उन्होंने इसकी मजबूत नींव रखी।
उन्होंने आगे कहा कि धोनी सिर्फ CSK के दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर टीम को बहुत कुछ दिया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, विनम्रता, प्रतिबद्धता और लाखों प्रशंसकों से जुड़ने का अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है। मेंटर के तौर पर भी उनका अनुभव और विशेषज्ञता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।
युवा खिलाड़ियों को तैयार करेंगे माही
धोनी की मेंटर के रूप में भूमिका CSK के भविष्य के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें धोनी के अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा। दबाव में शांत रहकर फैसले लेना, मैच की परिस्थितियों को समझना और खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना धोनी की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026

