कृति सेनन के रक्षाबंधन कैंपेन पर मचा बवाल, ब्रालेट आउटफिट में राखी बांधने पर हुईं ट्रोल

कृति सेनन के रक्षाबंधन कैंपेन पर मचा बवाल, ब्रालेट आउटफिट में राखी बांधने पर हुईं ट्रोल

Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों एक ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस विज्ञापन में उनके लुक और आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं कई यूजर्स एक्ट्रेस के समर्थन में भी सामने आए हैं। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए जानते है-

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में नजर आईं। जिसमें वह अपने भाई को रांखी बांधती है और उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी है ज्लरी कंपनी का प्रचार करते हुए कृति अपने कुत्ते को भी रांखी बांधती नजर आती है जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इस फेस्टिव कैंपेन में कृति के पहनावे पर सवाल उठाए।

कृति पर यूजर्स ने किए कमेंट

रक्षाबंधन से जुड़े इस कैंपेन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कृति सेनन की स्टाइलिंग को लेकर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि यह रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार की थीम के अनुरूप नहीं लगा। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- कल यह विज्ञापन देखकर हैरान रह गया। क्या बकवास हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने पूरे कैंपेन को ‘बेहद शर्मनाक’ बताते हुए इसकी आलोचना की।

 

कुछ लोगों ने इस पहनावे और राखी के पारंपरिक रीति-रिवाजों को लेकर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पूजा की थाली कहां है? तुम अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहने हुए हो? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर इस तरह के कपड़े पहनना उचित नहीं है।

कृति के समर्थन में यूजर्स

जहां रक्षाबंधन से जुड़े इस कैंपेन को लेकर कुछ यूजर्स ने कृति सेनन के पहनावे की आलोचना की, वहीं कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए। इन यूजर्स ने अभिनेत्री की स्टाइलिंग को लेकर की जा रही ट्रोलिंग पर सवाल उठाए। वहीं एक यूजर ने कृति का बचाव करते हुए लिखा कि लोग उन्हें यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने बिकिनी पहनी है, जबकि ऐसा नहीं है। यूजर के मुताबिक  कृति ने कोई आपत्तिजनक कपड़े नहीं पहने हैं, बल्कि उनका पहनावा कुछ लोगों की ‘शालीनता’ की परिभाषा से अलग हो सकता है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ‘जो लोग फिल्मों में उनके बिकिनी सीन पर तालियां बजाते थे, वही अब उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। महिलाओं को हर हाल में जज किया जाता है। अपनी जिंदगी जियो, ट्रोलर्स।’ सोशल मीडिया पर कृति के समर्थन में आए ऐसे कमेंट्स के बाद इस मुद्दे को लेकर बहस और तेज हो गई है।

बता दें कि कृति सेनन बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह हाल ही में होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। कृति ने अपने अब तक के करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024), ‘आदिपुरुष’ (2023), ‘मिमी’ (2021), ‘हाउसफुल 4’ (2019) और ‘बरेली की बर्फी’ (2017) जैसी फिल्में शामिल हैं। खास तौर पर ‘मिमी’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *