अंबानी की गणेश पूजा में दिशा पाटनी का लुक वायरल, डीप नेक ब्लाउज पहनने पर हुई ट्रोल

अंबानी की गणेश पूजा में दिशा पाटनी का लुक वायरल, डीप नेक ब्लाउज पहनने पर हुई ट्रोल

Bollywood news : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में हर तरफ गणपति बप्पा की भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि देने वाला देवता माना जाता है, इसलिए इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है। अंबानी परिवार की गणेश पूजा में भी बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। सलमान खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने पूजा में शिरकत की, लेकिन इन सितारों के बीच अभिनेत्री दिशा पाटनी का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दिशा अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में पूजा में पहुंचीं, जिसके बाद उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

गणेश पूजा के लिए दिशा पाटनी ने ट्रेडिशनल आउटफिट को ग्लैमरस टच दिया था। उन्होंने साड़ी के साथ दीप नेक ब्लाउज पहन था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होनें मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप का सहारा लिया। खुले बाल और उनका स्टाइलिश अंदाज उनके पूरे लुक को और ग्लैमरस बना रहा था। दिशा का यह लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। जहां कुछ लोगों को उनका अंदाज पसंद आया, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धार्मिक आयोजन में उनके आउटफिट को लेकर सवाल भी उठाए।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

दिशा के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उनके बोल्ड लुक की तारीफ की तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई कमेंट्स में लोगों ने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक कार्यक्रम के लिए आउटफिट थोड़ा ज्यादा बोल्ड था। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी के कपड़ों को लेकर इस तरह की बहस नई नहीं है। दिशा पाटनी इससे पहले भी अपने ग्लैमरस फैशन सेंस और बोल्ड लुक्स के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं।

सितारों से सजी अंबानी की गणेश पूजा

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान समेत कई चर्चित चेहरे इस समारोह का हिस्सा बने। इसी दौरान दिशा पाटनी की मौजूदगी और उनका लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस और फैशन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हैं।

फिलहाल अंबानी की गणेश पूजा से सामने आईं दिशा की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। किसी ने उनके लुक को ग्लैमरस बताया, तो किसी ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए इसे अनुचित करार दिया। यानी दिशा का यह अंदाज एक बार फिर उन्हें चर्चा में लाने में कामयाब रहा।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *