लखनऊ में इंडिया फूड एक्सपो 2026 का हुआ समापन, ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

लखनऊ में इंडिया फूड एक्सपो 2026 का हुआ समापन, ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया फूड एक्सपो-2026’ के 11वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग, निवेश, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में हो रही प्रगति और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यूपी में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसी दौरान कहा गया कि प्रदेश आज निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के नए अवसरों का केंद्र बन रहा है। इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, समापन समारोह के दौरान खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। एक्सपो में खाद्य क्षेत्र से जुड़े उत्पादों और इस क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।  इस तीन दिवसीय आयोजन में उद्योग जगत से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिला। इसके साथ ही निवेश और उद्यमिता से जुड़े अवसरों को लेकर भी विचार साझा किए गए।

इस मौके खास पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव दीपक कुमार बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव राजीव बंसल समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, इंडिया फूड एक्सपो के चेयरमैन चेतन देव भल्ला, विकास खन्ना, श्री नकवी, श्री सुरेश और अन्य गणमान्यजन भी समारोह में शामिल हुए। जिसमें खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्योगों की भूमिका और प्रदेश में इस सेक्टर के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। और इस क्षेत्र को किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही, आयोजन के जरिए उद्योग जगत के लोगों के बीच संवाद और संपर्क को बढ़ावा देने पर भी जोर रहा। तीन दिवसीय India Food Expo-2026 के समापन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन हुआ।

ये भी पढ़ें:-PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा संकल्प अभियान, CM योगी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, अयोध्या में दीपों से जगमगाए मंदिर

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *