जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व पत्रकार और न्यूज एंकर निधि राजदान के साथ उनकी शादी की खबर चर्चा में है। शनिवार (31 अक्टूबर) को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर निधि के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी जिंदगी के नए अध्याय की जानकारी दी। उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें बधाइयां मिलने लगीं।

उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट में उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया और निधि राजदान को टैग किया। वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर रिंग इमोजी के साथ ‘इट्स डन ब्रो’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद उनकी शादी की खबर सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
कौन हैं निधि राजदान?
निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार और न्यूज एंकर रही हैं। वह लंबे समय तक एनडीटीवी से जुड़ी रहीं और कई प्रमुख समाचार कार्यक्रमों की एंकरिंग की। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है। उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग इस नए रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जुलाई में पायल अब्दुल्ला से हुआ था तलाक
उमर अब्दुल्ला की शादी की खबर ऐसे समय आई है, जब करीब तीन महीने पहले ही उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से उनका वैवाहिक रिश्ता कानूनी रूप से समाप्त हुआ था। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की शादी को आपसी सहमति से खत्म करने का आदेश दिया था।


