कॉफी विद करण 9 की वायरल गेस्ट लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में साथ दिखेंगे ये बड़े सितारे?

कॉफी विद करण 9 की वायरल गेस्ट लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में साथ दिखेंगे ये बड़े सितारे?

Koffee With Karan 9: करण जौहर के सबसे चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अपने 9वें सीजन के साथ वापसी से पहले ही चर्चा में आ गया है। क्योंकि इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित गेस्ट लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ डिजिटल दुनिया के चर्चित चेहरे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वायरल हो रही यह लिस्ट वाकई शो के मेहमानों की है या फिर सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें? इसी साल अप्रैल की महीने में खुद करण जौहर ने इस बात की पुष्टि की थी कि ‘कॉफी विद करण का सीजन 9’ इस साल दिवाली के आसपास वापसी करेगा। इसके बाद से ही फैंस शो में आने वाले सितारों को लेकर कयास लगा रहे थे। अब कथित गेस्ट लिस्ट सामने आने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।

वायरल लिस्ट में कौन-कौन से नाम?

सोशल मीडिया पर सामने आई कथित लिस्ट में कई चर्चित जोड़ियों के नाम नजर आ रहे हैं। इनमें- अहान पांडे-अनीत पड्डा, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, वरुण धवन-कृति सेनन, अनन्या पांडे-शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर-लक्ष्य के नाम बताए जा रहे हैं। इसके अलावा विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी को लेकर भी चर्चा है। ऐसे में अगर यह जोड़ी शो में आती है, तो करण के काउच (सोफे) पर दोनों की बातचीत फैंस के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है।

‘दिल चाहता है’ रीयूनियन की चर्चा

इस वायरल गेस्ट लिस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम एक संभावित खास एपिसोड का है। इसमें- आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना  के एक साथ नजर आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस कॉम्बिनेशन को फिल्म ‘दिल चाहता है’ से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अगर यह एपिसोड वास्तव में बनता है, तो फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों और सितारों की अनसुनी बातों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी स्वाभाविक रूप से बढ़ सकती है।

बता दें कि इस बार कॉफी विद करण के शो में करीना कपूर खान, काजोल और जया बच्चन को एक साथ शो में बुलाए जाने की चर्चा है। करण जौहर के साथ इन तीनों सितारों की मौजूदगी वाला एपिसोड बॉलीवुड की पुरानी यादों और चर्चित किस्सों से भरपूर हो सकता है। खास तौर पर करण जौहर और इन सितारों के पुराने फिल्मी कनेक्शन को देखते हुए यह कॉम्बिनेशन काफी खास माना जा रहा है।

समय रैना की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

इस वायरल लिस्ट में कॉमेडियन समय रैना और फिल्ममेकर फराह खान का नाम भी सामने आया है, और समय रैना की एंट्री की चर्चा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि उनका अंदाज बॉलीवुड के पारंपरिक चैट शो एपिसोड से काफी अलग हो सकता है। ऐसे में अगर समय रैना और फराह खान शो का हिस्सा बनते हैं, तो करण जौहर के सवालों के साथ कॉमेडी और बेबाक बातचीत का अलग रंग देखने को मिल सकता है।

फिलहाल इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि वायरल गेस्ट लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी एक अनवेरिफाइड सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई है। इसलिए लिस्ट में शामिल किसी भी नाम को फिलहाल ‘कॉफी विद करण 9’ का कन्फर्म गेस्ट कहना जल्दबाजी होगी। वही अब दर्शकों की नजर करण जौहर और शो के मेकर्स की ओर से होने वाले आधिकारिक ऐलान पर है। अगर वायरल लिस्ट में बताए गए ज्यादातर नाम सच साबित होते हैं, तो सीजन 9 की शुरुआत से पहले ही शो ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। लेकिन असली पर्दा तभी उठेगा, जब करण जौहर खुद अपने काउच पर बैठने वाले सितारों के नामों से पर्दा हटाएंगे।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *