सलमान खान के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, बहन अर्पिता ने बांधी राखी तो भावुक हुए फैंस

सलमान खान के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का  वीडियो वायरल, बहन अर्पिता ने बांधी राखी तो भावुक हुए फैंस

Salman Khan Raksha Bandhan:  देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। फिल्मी सितारों ने भी अपने भाई-बहनों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां शेयर कीं। वहीं, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल भी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और उनके सेलिब्रेशन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस बार चर्चा की वजह सिर्फ सलमान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का भाई-बहन वाला प्यार नहीं, बल्कि वीडियो का बैकग्राउंड भी है। तो आइए जानते हैं कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई भाईजान सलमान की तारीफ कर रहा है।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खान परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई झलकियां शेयर कीं। एक वीडियो में अर्पिता अपने भाई सलमान खान का तिलक करती, आरती उतारती और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती नजर आईं। इसके बाद भाई-बहन ने एक-दूसरे को गले लगाया। वीडियो में सलमान की कलाई पर कई राखियां भी नजर आईं। इस वीडियो में सलमान और अर्पिता के पीछे दीवार पर ईसा मसीह की एक बड़ी पेंटिंग नजर आ रही थी, जिसे कई लोगों ने ‘द लास्ट सपर’ से मिलती-जुलती कलाकृति बताया है। इसी तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आ गया। कई यूजर्स ने इसे अलग-अलग धर्मों के बीच भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बताते हुए ‘इंटरनेट का सबसे सेक्युलर वीडियो’ तक कहा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?

बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। एक यूजर्स ने लिखा- यह इंटरनेट की सबसे सेक्युलर वीडियो हैं। एक मुस्लिम लड़की जिसने हिन्दू से शादी की, वह अपने मुस्लिम भाई को राखी बांध रही हैं, वो भी ईसा मसीह की बैकग्राउंड मे लगी तस्वीर के सामने। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, सब भाई-भाई का असली मतलब कोई हमेशा बताता हैं, तो वह सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान हैं।

खान परिवार ने मनाया फैमिली रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान अपनी बहनों अर्पिता और अलवीरा के साथ नजर आए। अर्पिता की बेटी आयत ने भी परिवार के बच्चों अरहान खान, निर्वाण खान और अयान अग्निहोत्री को राखी बांधी। सेलिब्रेशन के बाद सलमान खान जब बाहर निकले तो उनकी कलाई पर कई राखियां नजर आईं। खान परिवार अक्सर अलग-अलग त्योहारों को साथ मिलकर मनाने के लिए भी चर्चा में रहता है। ईद से लेकर दिवाली, होली और रक्षाबंधन तक परिवार के सदस्य कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। इस बार भी सलमान और अर्पिता का यह वीडियो भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द को लेकर चर्चा में आ गया है।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *