उत्तराखंड के देहरादून से पति-पत्नी के विवाद और तीन तलाक से जुड़ा मामला सामने आया है। पटेल नगर थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
दो साल पहले हुई थी शादी
यह पूरा मामला देहरादून के पटेल नगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब दो साल पहले फरमान नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर साहनी का रहने वाला है। शादी के करीब दो महीने बाद पति उसे अपने साथ देहरादून ले आया था। महिला का आरोप है कि देहरादून आने के बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा और उसने अपनी पत्नी के साथ दोबारा रहने के लिए शर्त रखते हुए उसके पति ने कहा कि दोबारा साथ रहने के लिए उसे अपने बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसका महिला ने विरोध किया इसके अलावा पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इसी बात को मनवाने के लिए उसके पति ने लगातार मानसिक दबाव बनाया और उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद कथित तौर पर यह उत्पीड़न बढ़ता गया।
मारपीट के बाद तीन तलाक देने का आरोप
महिला ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में पति पर शारीरिक मारपीट का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, पति ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे तीन तलाक दे दिया। जानकारी के अनुसार, महिला ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। महिला क शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के दौरान जरूरी सबूत और मामलों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।
जांच के बाद आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी शिकायत मिलने के तुरंत बाद केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि मामले की जांच और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। वहीं, महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच अभी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिय मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।