PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही रक्तदान शिविर और ब्लड सेंटर का भी शुभारंभ किया गया।

 

सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी मरीजों के इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार मिलने की स्थिति का जायजा लिया।

रक्तदान शिविर और ब्लड सेंटर का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों और संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ में भी कई प्रमुख अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर लगाए गए। इनमें मेदांता अस्पताल, कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट, लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, चरक अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, केजीएमयू, लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल समेत कई संस्थान शामिल रहे।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारी, दुर्घटना या अन्य चिकित्सकीय जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान, मरीजों की सहायता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की लंबी सेवा यात्रा लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना और जरूरतमंदों की सहायता करना सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

प्रदेशभर के अस्पतालों में हुआ फल वितरण

लखनऊ के समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और प्रमुख अस्पतालों में भी मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशल स्वास्थ्य की जानकारी भी दी। इस पहल के जरिए मरीजों को इलाज के साथ संवेदना, अपनत्व और सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अस्पतालों में प्रज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार शाम प्रदेश के अस्पतालों में आशीर्वाद का दिया’ भी प्रज्वलित किया गया और दीप प्रज्वलन के जरिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में भागीदारी करें। उनके मुताबिक, जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़कर ही सेवा के इस संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है। सेवा ही संकल्प, स्वस्थ प्रदेश ही हमारा लक्ष्य’ के संदेश के साथ उत्तर प्रदेश में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरि ए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की गई।

ये भी पढ़ें:-गोरखपुर को मिली 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने 1 लाख सरकारी नौकरियों का भी किया ऐलान

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *