UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होने लगा है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके संगठन में चल रही कथित गुटबाजी, आपसी खींचतान और विवादों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले ही सपा के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। अपने बयान के जरिए उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे से लेकर परिवारवाद तक पर सवाल उठाए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ”कहीं खाली कुर्सियां, कहीं गुटबाजी, कहीं घमासान तो कहीं थप्पड़कांड…” उन्होंने आगे समाजवादी पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर तंज कसते हुए कहा- ”विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही समाजवादी पार्टी की अंदरूनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।”
कहीं खाली कुर्सियां, कहीं गुटबाजी, कहीं घमासान तो कहीं थप्पड़कांड… विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है।
उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही समाजवादी पार्टी की अंदरूनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पार्टी के भीतर गुटबाजी, आपसी खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। एटा से लेकर हापुड़ तक संगठनात्मक विवादों और जिला कार्यकारिणियों पर कार्रवाई का सिलसिला कई सवाल खड़े कर रहा है।
कन्नौज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, एटा, कासगंज, हरदोई और अब हापुड़ में जिला कार्यकारिणी को लेकर सामने आई कार्रवाई ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़े किए हैं। कहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कहीं बैठकों में खाली कुर्सियां तो कहीं आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं पार्टी की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि समाजवादी पार्टी में आम कार्यकर्ता और जमीनी नेताओं के लिए जगह कहां है? क्या पार्टी में नेतृत्व और फैसलों पर केवल एक परिवार का अधिकार रहेगा? क्या चुनाव लड़ने और सत्ता में हिस्सेदारी का अवसर भी सिर्फ परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगा? फिर वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं का भविष्य क्या होगा?
जो पार्टी अपने संगठन में ही एकजुटता और अनुशासन कायम रखने की चुनौती से जूझ रही है, वह प्रदेश की जनता के सामने किस तरह का राजनीतिक और संगठनात्मक मॉडल प्रस्तुत करना चाहती है?
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 18, 2026
सपा के संगठनात्मक विवादों पर ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल
डिप्टी सीएम ने अपनी पोस्ट में सपा के संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और आपसी खींचतान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। एटा से लेकर हापुड़ तक संगठनात्मक विवादों और जिला कार्यकारिणियों पर कार्रवाई का सिलसिला कई सवाल खड़े कर रहा है।
उन्होंने कन्नौज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, एटा, कासगंज, हरदोई और अब हापुड़ में जिला कार्यकारिणी को लेकर सामने आई कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सवालों के घेरे में है। कहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कहीं बैठकों में खाली कुर्सियां तो कहीं आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं पार्टी की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर रही हैं।
परिवारवाद को लेकर भी सपा नेतृत्व को घेरा
ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी के नेतृत्व और फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि समाजवादी पार्टी में आम कार्यकर्ता और जमीनी नेताओं के लिए जगह कहां है? क्या पार्टी में नेतृत्व और फैसलों पर केवल एक परिवार का अधिकार रहेगा? क्या चुनाव लड़ने और सत्ता में हिस्सेदारी का अवसर भी सिर्फ परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगा?


