कांचीवरम से लेकर बाघ प्रिंट तक… एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई यूनिफॉर्म में दिखेंगी भारतीय संस्कृति की झलक

कांचीवरम से लेकर बाघ प्रिंट तक… एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई यूनिफॉर्म में दिखेंगी भारतीय संस्कृति की झलक

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म पेश की है, जिसमें भारतीय परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। जिसे 1 सितंबर 2026 से इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। इस नई यूनिफॉर्म को एयरलाइन की ‘Tales of India’ पहल के तहत डिजाइन किया गया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों की कला, शिल्प और पारंपरिक टेक्सटाइल को आधुनिक अंदाज में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि यह बदलाव सिर्फ केबिन क्रू तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एयरपोर्ट सर्विसेज, एविएशन सिक्योरिटी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लुक में भी नजर आएगा।

‘Tales of India’ से जुड़ी है नई यूनिफॉर्म

एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई यूनिफॉर्म को उसकी ब्रांड पहचान और यात्रियों के अनुभव से जोड़ने की कोशिश की गई है। ‘Tales of India’ पहल के तहत एयरलाइन अपने विमानों की टेल आर्ट में भी भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती रही है। अब इसी विचार को कर्मचारियों के पहनावे में शामिल किया गया है। एयरलाइन के अनुसार, करीब 8,000 कर्मचारियों की वर्कफोर्स में से 5,200 से ज्यादा स्टाफ को नई यूनिफॉर्म दी जाएगी। इसका उद्देश्य यात्रियों के सफर के दौरान एयरपोर्ट से लेकर विमान तक स्टाफ के लुक में एकरूपता लाना और एयरलाइन की नई पहचान को मजबूत करना है।

कांजीवरम, पटोला और बाघ प्रिंट की झलक

इस नई यूनिफॉर्म में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक कला और टेक्सटाइल से प्रेरणा ली गई है। इसमें तमिलनाडु की कांजीवरम, हिमाचल प्रदेश की पट्टू, गुजरात की पटोला, असम के गामोसा और मध्य प्रदेश की बाघ प्रिंट की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा डिजाइन को पारंपरिक भारतीय कुर्ती से प्रेरित रखा गया है, लेकिन इसे प्रोफेशनल और मॉर्डन लुक देने के लिए जैकेट, स्कार्फ और पॉकेट स्क्वायर जैसे एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। वहीं यूनिफॉर्म में एयरलाइन के Xpress Blue को प्रमुख रंग बनाया गया है, जबकि Xpress Orange इसके डिजाइन में ब्रांड की पहचान को उभारता है। लंबे समय तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें banana crepe fabric का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कर्मचारियों को हल्का आरामदायक महसूस हो सकें साथ ही इस यूनिफॉर्म को टिकाऊ रखने पर जोर दिया गया है।

इन-हाउस डिजाइन ने तैयार किया नया लुक

नई यूनिफॉर्म को तैयार करने में एयर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी डिजाइन टीम की भी अहम भूमिका रही है। महिला केबिन क्रू, एयरपोर्ट सर्विसेज, एविएशन सिक्योरिटी और फ्लाइट ऑपरेशंस स्टाफ की यूनिफॉर्म एयरलाइन की इन-हाउस डिजाइनर पूजा कृष्णन ने तैयार की है। वहीं, पुरुष केबिन क्रू की यूनिफॉर्म को Trent Limited के सहयोग से डिजाइन किया गया है। एयरलाइन के मुताबिक, नई यूनिफॉर्म सिर्फ पहनावे में बदलाव नहीं है, बल्कि यह उसके व्यापक ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन और गेस्ट एक्सपीरियंस का हिस्सा है। इसके जरिए एयर इंडिया एक्सप्रेस आधुनिक विमानन अनुभव के साथ भारतीय संस्कृति और विरासत को यात्रियों के सामने पेश करना चाहती है।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *