लौकी से बनाएं ऐसी मलाईदार रबड़ी, स्वाद चखते ही भूल जाएंगे बाकी मिठाइयां जानें आसान रेसिपी

लौकी से बनाएं ऐसी मलाईदार रबड़ी, स्वाद चखते ही भूल जाएंगे बाकी मिठाइयां  जानें आसान रेसिपी

Lauki rabri : अगर आपके घर में भी लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाते हैं, तो इस बार इससे कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाकर जरूर देखें। लौकी की रबड़ी एक ऐसी मिठाई हैं, जो स्वाद के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है। आमतौर पर घरों में लौकी से हलवा, कोफ्ते या दूसरी सब्जियां बनाई जाती हैं, लेकिन इसकी मलाईदार रबड़ी एक बार खाने के बाद हर किसी को पसंद आ सकती है।

खास बात यह है कि लौकी की रबड़ी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। दूध, लौकी और कुछ सामान्य चीजों की मदद से इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं। इसका स्वाद बेहद क्रीमी और लाजवाब होता है, जबकि लौकी का स्वाद भी इसमें अलग तरह से घुल जाता है। अगर आप रोज की मिठाई से कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी की रबड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

लौकी की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 किलो लौकी

1 लीटर फुल क्रीम दूध

4-5 बड़े चम्मच चीनी

4-5 इलायची

8-10 कटे हुए बादाम

8-10 कटे हुए काजू

1-2 बड़े चम्मच पिस्ता

8-10 केसर के धागे

1-2 चम्मच गुलाब जल, वैकल्पिक

2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर या मावा, वैकल्पिक

कैसे बनाएं लौकी की शाही रबड़ी?

सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसके बाद लौकी को बीच से काटकर उसके बीज और अंदर का सख्त हिस्सा निकाल दें। अब लौकी को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी में अगर ज्यादा पानी है तो उसे हल्के हाथों से निचोड़ लें। एक कड़ाही में कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। लौकी को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही के तले में चिपके नहीं। जब लौकी का अतिरिक्त पानी सूख जाए और वह अच्छी तरह नरम हो जाए, तो इसे कुछ देर और भूनें। अब इसमें फुल क्रीम दूध डालें और अच्छी तरह मिला दें। इसे मध्यम से धीमी आंच पर पकने दें। बीच बीच में रबड़ी को चलाते रहें। धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा और लौकी उसमें अच्छी तरह मिल जाएगी।   रबड़ी को जितना धीमी आंच पर पकाया जाएगा, उसका स्वाद और टेक्सचर उतना ही बेहतर आएगा। जब दूध काफी गाढ़ा हो जाए, तब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें। चीनी डालने के बाद रबड़ी थोड़ी पतली होगी, इसलिए इसे दोबारा कुछ मिनट तक पकाएं। अब इसमें कुटी हुई इलायची डाल दें।

ड्राई फ्रूट्स और केसर डालें

अब कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें। केसर को थोड़े से गर्म दूध में भिगोकर रबड़ी में मिलाने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। अगर रबड़ी को और ज्यादा क्रीमी बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा मावा या मिल्क पाउडर भी मिलाया जा सकता है।

ठंडी करके करें सर्व

जब रबड़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर सजाएं। आप इसे हल्का गर्म भी खा सकते हैं, लेकिन ठंडा करने के बाद इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या रोज-रोज हलवा और बर्फी खाकर मन भर गया हो, तो लौकी की यह शाही रबड़ी एक अलग और स्वादिष्ट मिठाई के तौर पर जरूर ट्राई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :- नाश्ते में बनाएं सूजी की मिनी इडली, न चावल भिगोने की झंझट न घंटों इंतजार, कम समय में तैयार होगी ये सॉफ्ट और टेस्टी रेसिपी

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *