https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

रोज-रोज की सब्जी से हैं परेशान? बनाएं कच्चे केले के कुरकुरे कोफ्ते, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

रोज-रोज की सब्जी से हैं परेशान? बनाएं कच्चे केले के कुरकुरे कोफ्ते, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Raw Banana Kofta Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और घर पर कुछ अलग, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे केले के कोफ्ते एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये कोफ्ते मसालेदार और मलाईदार ग्रेवी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही आप इस स्वादिष्ट डिश को आसानी से तैयार कर सकते हैं। रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसे जाने वाले कच्चे केले के कोफ्ते लंच से लेकर डिनर तक के लिए शानदार विकल्प हैं। तो चलिए जानते है केले की कोफ्ते की रेसिपी के बारे में-

 

कच्चे केले के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री

3 बड़े कच्चे केले

2 मध्यम उबले आलू

3-4 चम्मच बेसन

1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच गरम मसाला

थोड़ा सा हरा धनिया

स्वादानुसार नमक

कोफ्ते तलने के लिए तेल

ग्रेवी के लिए सामग्री

2 मध्यम प्याज

2 टमाटर की प्यूरी

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

1 छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी

2 चम्मच ताजी मलाई या क्रीम

पकाने के लिए तेल

स्वादानुसार नमक

कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की विधि

सबसे पहले कच्चे केले के दोनों सिरों को काट लें। इसके बाद केले को थोड़े से पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। केले उबल जाने के बाद उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने पर केले का छिलका हटा दें और एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें उबले हुए आलू भी मैश करके डालें। इसके बाद बेसन, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी गोल बॉल्स यानी कोफ्ते बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार कोफ्तों को कढ़ाई में डालें और उन्हें सुनहरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। कोफ्ते अच्छी तरह तल जाने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

ऐसे तैयार करें मलाईदार ग्रेवी

अब उसी कढ़ाई में करीब 2 चम्मच तेल छोड़कर बाकी तेल निकाल दें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं। मसाले को तब तक भूनें, जब तक उसमें से तेल अलग न होने लगे।

इसके बाद इसमें करीब 1 से 1.5 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ग्रेवी में उबाल आने दें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो इसमें ताजी मलाई या क्रीम डालें। इसके साथ ही कसूरी मेथी को हाथों से हल्का क्रश करके ग्रेवी में डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर पकाएं।

ग्रेवी में ऐसे डालें कोफ्ते

ग्रेवी में एक बार अच्छी तरह उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें। अब तैयार फ्राई किए हुए केले के कोफ्तों को ग्रेवी में डालें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर गार्निश करें। गरमा-गरम कच्चे केले के कोफ्तों को रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें। इसका कुरकुरा कोफ्ता और मलाईदार मसालेदार ग्रेवी खाने के स्वाद को और भी खास बना देगी। घर आए मेहमानों के लिए भी यह डिश एक स्वादिष्ट और अलग विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- मैदा छोड़िए, उबले आलू से बनाएं ऐसी कुरकुरी जलेबी, स्वाद चखते ही हर कोई पूछेगा रेसिपी

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *