https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान बने दूल्हा, तमन्ना संग रचाई शादी, शेयर की निकाह की पहली तस्वीर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान बने दूल्हा, तमन्ना संग रचाई शादी, शेयर की निकाह की पहली तस्वीर

Mohsin Khan Gets Married: टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन खान ने तमन्ना के साथ निकाह कर लिया है। अगस्त में अपनी सगाई का ऐलान करने वाले एक्टर ने अब सोशल मीडिया पर अपनी दुल्हन के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

मोहसिन ने शेयर की निकाह की तस्वीर

मोहसिन खान ने रविवार, 4 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर तमन्ना के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें एक्टर मोहसिन खान ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो में नजर आ रहे हैं, जबकि तमन्ना मल्टी-कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, ‘द डे, माशाअल्लाह।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का कपल को शादी की बधाइयां देने का तांता लगा गया।

मोहसिन के फैन क्लब्स की ओर से निकाह और मेहंदी सेरेमनी के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। इनमें एक्टर को ‘छम्मक छल्लो’ गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। एक वीडियो में मोहसिन और तमन्ना परिवार के सदस्यों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शादी के डेकोरेशन की झलक भी सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई दी है।

अगस्त में किया था सगाई का ऐलान

बता दें कि मोहसिन खान ने अगस्त 2026 में तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार अपनी मंगेतर का चेहरा भी फैंस के सामने दिखाया था। सगाई की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। उन्होंने बताया था कि तमन्ना की मुस्कान, उनका आत्मविश्वास और संवेदनशील स्वभाव उन्हें काफी पसंद है। एक्टर ने अपने रिश्ते को किस्मत से जुड़ा बताते हुए कहा था कि शायद दोनों का मिलना पहले से ही तय था।

सगाई के बाद से ही मोहसिन और तमन्ना की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थी। अब निकाह और शादी समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। हालांकि, मोहसिन ने अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

मोहसिन खान की पत्नी तमन्ना कौन हैं?

मोहसिन खान की पत्नी तमन्ना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। वह फिल्म या टेलीविजन की दुनिया का हिस्सा नहीं हैं और मोहसिन ने भी उनके निजी जीवन को काफी हद तक प्राइवेट रखा है। सगाई के दौरान पहली बार तमन्ना की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को उनके बारे में जानने में दिलचस्पी बढ़ी थी।

मोहसिन ने अपनी सगाई की पोस्ट में तमन्ना के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील बताया था। उन्होंने यह भी लिखा था कि तमन्ना हमेशा हंसती-मुस्कुराती हैं, उम्मीद रखती हैं, दुआ करती हैं और नाचना-गाना पसंद करती हैं। एक्टर के इस पोस्ट से साफ था कि वह तमन्ना को अपनी जिंदगी में बेहद खास मानते हैं। अब दोनों के निकाह की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। कपल की प्राइवेट सेरेमनी की तस्वीरों और वीडियो में परिवार और करीबी लोगों के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा जा रहा है।

कार्तिक गोयनका के किरदार से मिली पहचान

मोहसिन खान टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित टीवी शोज में काम किया है। इनमें ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे शोज शामिल हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाने के बाद मिली। शो में मोहसिन और शिवांगी जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कार्तिक और नायरा की कहानी ने दोनों कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई। मोहसिन ने शो से अलग होने के बाद भी टीवी दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखी। टीवी के अलावा मोहसिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुके हैं। वह 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘जब मिला तू’ में दिखाई दिए थे। फिलहाल एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा तमन्ना के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

ये भी पढ़ें:- गोविंदा संग रिश्तों पर कोमल रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म की घोषणा की थी, प्रेम-प्रसंग की नहीं

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *