https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

गोविंदा संग रिश्तों पर कोमल रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म की घोषणा की थी, प्रेम-प्रसंग की नहीं

गोविंदा संग रिश्तों पर कोमल रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म की घोषणा की थी, प्रेम-प्रसंग की नहीं

Bollywood News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, फिल्म से ज्यादा दोनों की साथ में नजर आने वाली तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर उनके कथित रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दी है। अब कोमल रानी ने इन चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा बयान साझा करते हुए साफ किया कि गोविंदा के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी को गलत नजरिए से देखा जा रहा है।

गोविंदा के साथ दिखने पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

कोमल रानी ने अपने बयान में उन लोगों पर सवाल उठाया, जो उनके और गोविंदा के निजी रिश्ते को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मशहूर हस्तियां उनके निजी जीवन और चरित्र पर तो खुलकर बोल रही हैं, लेकिन गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर उन्हें इतनी मुखरता से अपनी राय रखते हुए नहीं देखा गया।

उन्होंने लिखा- हाल ही में मैंने कुछ मशहूर हस्तियों को गोविंदा जी और मेरे निजी जीवन और हमारे चरित्र पर खुलकर टिप्पणी करते देखा है। लेकिन मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर इतनी मुखरता से अपनी राय व्यक्त करते नहीं देखा, चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मृत्यु हो या किसी अभिनेता की कई शादियां हों। कोमल ने आगे सवाल किया कि आखिर उनका निजी जीवन अचानक इतना बड़ा सार्वजनिक मुद्दा क्यों बन गया है और हर कोई उस पर टिप्पणी करने का अधिकार क्यों महसूस कर रहा है।

‘रूपा’ की सफलता के लिए साथ आए थे

गोविंदा के साथ गणपति पूजा में शामिल होने को लेकर हो रही आलोचना का भी कोमल ने सीधे तौर पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने हीरो के साथ भगवान गणेश के सामने जाना और अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करना कोई शर्म की बात नहीं है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, “हमने अपनी फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा की थी, किसी प्रेम प्रसंग की नहीं।” कोमल ने यह भी कहा कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं और आगे भी फिल्म के सिलसिले में साथ नजर आते रहेंगे। उन्होंने लिखा, हम साथ काम कर रहे हैं, और हम आगे भी साथ दिखाई देते रहेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी है, तो उन्हें जलने दो।”

 

कुछ अभिनेत्रियों पर भी साधा निशाना

अपने बयान में कोमल रानी ने बिना नाम लिए फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ऐसी अभिनेत्रियां, जिनका करियर कथित तौर पर ठंडा पड़ चुका है और जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, वे दूसरों के विवादों में दखल देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही हैं। कोमल ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें अच्छा इंसान मानते हैं या बुरा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें लगता है कि ये लोग अपनी असफल शादियों का गुस्सा दूसरों पर निकाल रहे हैं।

बयान के आखिर में कोमल रानी ने  लिखा, “मेरे नाम का इस्तेमाल करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश करना बंद करो। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए और दूसरों को इतना उकसाने से बचना चाहिए कि उनका अपना अतीत भी सामने आने लगे। इस तरह कोमल रानी ने गोविंदा के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी तरफ से खुलकर सफाई दे दी है।

ये भी पढ़ें:- बाली में हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, एयर एम्बुलेंस से मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *