CJP Protest: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर दिल्ली का रुख करने का ऐलान किया है। मुंबई में प्रदर्शन के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। दीपके ने कहा है कि अगर तब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से CJP समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। इस ऐलान के साथ ही एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या जंतर-मंतर पर पहले की तरह बड़ा प्रदर्शन देखने को मिलेगा और दिल्ली पुलिस इस प्रस्तावित मार्च को लेकर क्या कदम उठाएगी। अभिजीत दीपके ने यह घोषणा 2 अक्टूबर को मुंबई में हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान की। दीपके ने यह भी कहा कि अगर पुलिस ने मार्च को बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की, तो जिस स्थान पर प्रदर्शनकारियों को रोका जाएगा, वहीं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

‘जहां रोकेंगे, वहीं बनेगा जंतर-मंतर’
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि CJP का प्रस्तावित आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और प्रदर्शनकारी गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस उन्हें जंतर-मंतर तक जाने से रोकती है तो आंदोलन उसी स्थान पर जारी रखा जाएगा। दीपके ने अपने बयान आगे में कहा कि उनकी लड़ाई लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर है। उन्होंने लोगों से 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
मुंबई के बाद अब दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी
CJP ने इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। इस प्रदर्शन को लेकर मुंबई पुलिस से अनुमति का मुद्दा भी सामने आया था। इसके बावजूद CJP की ओर से आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।
गौरतलब है कि इससे पहले जून 2026 में भी CJP की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा चुका है। उस समय संगठन ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया था। अब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर संगठन ने अपना विरोध तेज करने का ऐलान किया है।
If Gyanesh Kumar doesn’t resign, cockroaches from across India will march to Delhi & protest at Jantar Mantar on October 10.
If Delhi Police tries to stop us, wherever they stop us will become our Jantar Mantar..
Ours will be a peaceful andolan. We will walk on the path shown…
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026

