https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

1414 दिन बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी,अर्शदीप सिंह की चोट बनी वजह

1414 दिन बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी,अर्शदीप सिंह की चोट बनी वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट लगने के बाद चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अर्शदीप सिंह की चोट के बाद लिया गया फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से 16 अक्टूबर को जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। उनके बॉलिंग शोल्डर में परेशानी सामने आई, जिसके बाद पांचवें मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, अर्शदीप सिंह को अभी टीम से बाहर नहीं किया गया है। बोर्ड के मुताबिक, पांचवें टी20 मुकाबले में उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी और फिटनेस का आकलन करने के बाद लिया जाएगा। ऐसे में अर्शदीप के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भुवनेश्वर को मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है।

 

स्विंग और अनुभव से मजबूत होगी गेंदबाजी 

भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उनकी स्विंग कराने की क्षमता और दबाव के समय कसी हुई गेंदबाजी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। वहीं कल होने वाले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमतौर पर बल्लेबाज के तौर वह नजर आ सकते है ऐसे मैदान पर सही लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करना काफी अहम होता है। भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का अवसर बन सकता है। न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम में शामिल किए जाने से उन्हें भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

2-2 से बराबर है भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है। ऐसे में आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली।

वहीं तीसरे मुकाबले में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने 14 रन से जीत दर्ज की और फिर से बढ़त बना ली। लेकिन हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। अब दोनों टीमें 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खिताबी बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा, जबकि वेस्टइंडीज की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

आखिरी टी20 मैच के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है- श्रेयस अय्यर (कप्तान),अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी,ईशान किशन (विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी इसलिए भी खास है, क्योंकि वह लंबे समय से भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में भारत की टी20 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनकी वापसी से टीम को एक अनुभवी तेज गेंदबाज का विकल्प मिल गया है।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *