आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम, बंटवारा 1947 से निकली आगे

आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम, बंटवारा 1947 से निकली आगे

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया और दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई सनी देओल की बंटवारा 1947 भी दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही, लेकिन कमाई के मामले में वह आवारापन 2 से काफी पीछे है।

साल 2007 में रिलीज हुई  आवारापन के करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म के साथ लौटे हैं। फिल्म ने पहले दिन यानी 14 अगस्त को करीब 22.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसने दूसरे दिन करीब 33 करोड़ रुपये नेट कमाए। जिससे इस तरह फिल्म का दो दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 55.75 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 66.90 करोड़ रुपये, और इसके दो दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 72.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात यह है कि ‘आवारापन 2’ ने महज दो दिनों में साल 2007 में रिलीज हुई पहली ‘आवारापन’ की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पहली फिल्म ने अपने पूरे बॉक्स ऑफिस सफर में करीब 7.75 करोड़ रुपये नेट कमाए थे।

‘बंटवारा 1947’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार

वहीं अगर बात सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की करें तो राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म भारत के विभाजन के दौर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म ने 14 अगस्त को करीब 5.75 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी। इसके बाद 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा फिल्म को भी मिला और दूसरे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन हुआ। इस तरह ‘बंटवारा 1947’ का दो दिनों में घरेलू नेट कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 22.91 करोड़ रुपये, जबकि ओवरसीज ग्रॉस करीब 3.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 26.41 करोड़ रुपये हो गया है।  फिल्म आवारापन 2 साफ तौर पर आगे निकल चुकी है। इमरान हाशमी की फिल्म ने दो दिनों में करीब 55.75 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं, जबकि ‘बंटवारा 1947’ का नेट कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये है। यानी दोनों फिल्मों के बीच करीब 36.50 करोड़ रुपये का अंतर है।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में ‘आवारापन 2’ काफी आगे है। हालांकि स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड में रविवार का कलेक्शन दोनों फिल्मों के लिए अहम रहने वाला है।

READ ALSO:सलमान खान फिर लगाएंगे मनोरंजन का तड़का, एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम का पूरा खेल

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *