Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। टीम की प्रैक्टिस में कुलदीप यादव और केएल राहुल नजर नहीं आए। जिसके चलते कुलदीप यादव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। वहीं उनकी जगह लेने के लिए भारत के पास सारांश जैन को विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि श्रीलंका में बाएं हाथ के बल्लेबाजे ज्यादा है, और सारांश जैन ऑफ स्पिनर है। इसलिए भी टीम इंडिया उन्हें टेस्ट मैच में खिलाने का सोच रही है। इसके अलावा सारांश कोलंबो के क्रिकेट ग्राउंट पर जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिन विकल्प के तौर पर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा पहले से मौजूद है हालांकि अंतिम फैसला मैच से पहले ही साफ होगा।
कुलदीप को रिप्लेस करने की क्या है वजह?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 165 रन से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। हालांकि इस बड़ी जीत के बीच भारतीय टीम के एक खिलाड़ी का प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, जिससे अब दूसरे टेस्ट में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं और कुलदीप की गेंदबाजी की तुलना रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के प्रदर्शन से भी की जा रही है। पिछले मुकाबले में दोनों लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था जिसमें जडेजा ने चार विकेट हासिल किए, जबकि मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके।
इसके अलावा अगर बात कुलदीप यादव के प्रदर्शन की करें तो वह पहली पारी में 14 ओवर में 65 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और दूसरी पारी में भी उन्हें विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह है कि गॉल टेस्ट की स्पिन मददगार परिस्थियों को कुलदीप यादव की गेंदबाजी के लिए अनुकूल माना जा रहा था इसके बाद भी उनकी गेंदबाजी में पहले जैसी धार देखने को नहीं मिली। ऐसे में मैनेजमेंट के सामने एक मजबूत विकल्प भी सामने आया है सारांश जैन अब इस टेस्ट मैच में डैब्यू के दावेदार माने जा रहे है इसकी सबसे बड़ी वजह घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आगामी टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन ले सकते है।
कौन है सारांश जैन?
बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने अप्रैल 2014 में मध्य प्रदेश की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.30 की औसत से 188 विकेट हासिल किए हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में सारांश ने 47 मुकाबलों में 553 रन बनाने के साथ 38 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 20 टी20 मैचों में उनके नाम 37 रन और 18 विकेट दर्ज हैं। घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सारांश जैन ने अब तक 2,813 रन बनाए हैं और 244 विकेट हासिल किए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से लगातार योगदान देने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर के तौर पर पहचान दिलाई है। यही वजह है कि उनका प्रदर्शन लंबे समय से चयनकर्ताओं की नजरों में बना हुआ है।