‘मुझे शिक्षित से ज्यादा अंडरवर्ल्ड-रेड लाइट एरिया में वोट मिलें’, नितिन गडकरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

‘मुझे शिक्षित से ज्यादा अंडरवर्ल्ड-रेड लाइट एरिया में वोट मिलें’, नितिन गडकरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें शहर के शिक्षित और संभ्रांत इलाकों की तुलना में अंडरवर्ल्ड तथा रेड लाइट एरिया से अधिक वोट मिले थे। उनके इस बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह काफी ज्यादा आइडियोलॉजिकल हैं और उन्हें चुनाव में पढ़े-लिखे लोगों से ज्यादा अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया में वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े और शिक्षित इलाकों में उन्हें कुल मतदान प्रतिशत का लगभग 70 से 75% वोट मिला, जबकि क्रिमिनल, अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट इलाके में 92% वोट मिले।

 

केंद्रीय मंत्री ने इसी संबंध में सफाई देते हुए यह भी कहा कि, “मेरे बहुत ज्यादा संबंध हैं, ऐसा अर्थ मत निकालिए कि वह वहां होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं। अपने सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीति में उनके संबंध समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से रहे हैं और उन्होंने वहां पर रोड बनाया और सोशल वर्क किया है।

कार्यक्रम में गडकरी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ होना जरूरी है। एजुकेशन ऑफ मासेज यानी जनता की शिक्षा और जागरूकता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में आखिरकार क्रेडिबिलिटी की जीत होती है। चाहे वह बिजनेस हो, राजनीति हो, कंज्यूमर प्रोडक्ट हो या इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट, हर क्षेत्र में विश्वसनीयता महत्वपूर्ण होती है।

वहीं, गडकरी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके बयान को चुनावी अनुभव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, गडकरी के बयान का पूरा संदर्भ उनके लोकतंत्र, जन-जागरूकता और अपने सामाजिक संपर्कों को लेकर दिए गए संबोधन से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें:-सत्य निकेतन के पास भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *