https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

ट्रंप ने पत्रकार पर किया पर्सनल अटैक, सेहत पर सवाल पूछने से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले- पहले अपनी फिटनेस सुधारो

ट्रंप ने पत्रकार पर किया पर्सनल अटैक, सेहत पर सवाल पूछने से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले- पहले अपनी फिटनेस सुधारो

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ा सवाल पूछने वाले एक पत्रकार को ही निशाने पर ले लिया। चुनावी रैलियां रद्द किए जाने के पीछे स्वास्थ्य संबंधी वजह पूछे जाने पर ट्रंप इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने रिपोर्टर की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्रकार की नकल उतारते हुए उसे अपनी फिटनेस सुधारने की सलाह भी दे डाली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेहत पर सवाल सुनते ही भड़क गए ट्रंप

यह घटना गुरुवार (29 अक्टूबर ) को मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज की है। यहां पहुंचने के बाद ट्रंप पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक पत्रकार ने उनसे कंसास और आयोवा में प्रस्तावित चुनावी रैलियां रद्द करने के फैसले पर सवाल किया। पत्रकार ने जानना चाहा कि क्या लगातार चुनाव प्रचार करने की वजह से ट्रंप की तबीयत पर असर पड़ा है और क्या इसी कारण उन्होंने अपने कार्यक्रम रद्द किए हैं।

पत्रकार का ऐसा सवाल सुनते ही ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने पत्रकार को जवाब देने के बजाय उस पर व्यक्तिगत टिप्पणी शुरू कर दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ऐसा सवाल पूछने वाला पत्रकार खुद बीमार है। जब रिपोर्टर ने अपना परिचय रॉयटर्स के पत्रकार के तौर पर दिया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने समाचार एजेंसी की भी आलोचना की।

पत्रकार की फिटनेस पर करने लगे टिप्पणी

बातचीत के दौरान ट्रंप ने पत्रकार की शारीरिक बनावट को लेकर कई टिप्पणियां कीं। उन्होंने रिपोर्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसे देखिए, यह बिल्कुल फिट नहीं दिखता। इसके बाद उन्होंने पत्रकार के सवाल को दोहराते हुए उसकी नकल भी उतारी। रिपोर्टर ने अपनी तरफ से यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उसका सवाल केवल राष्ट्रपति की सेहत और चुनावी कार्यक्रमों को रद्द करने के फैसले से जुड़ा है। हालांकि, ट्रंप ने इस पर सीधे जवाब देने के बजाय अपनी टिप्पणी जारी रखी। आखिर में उन्होंने पत्रकार से कहा कि पहले अपने शरीर और फिटनेस पर ध्यान दो, तुम बहुत खराब दिख रहे हो।

ट्रंप ने अपनी सेहत को बताया बिल्कुल ठीक

पत्रकार के सवालों के बीच ट्रंप ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, पिछले दो सप्ताह से वह अपनी सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं। दरअसल, लगातार चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण उनकी व्यस्तता को लेकर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में कंसास और आयोवा की रैलियां रद्द होने के बाद पत्रकार ने उनकी सेहत से जुड़ा सवाल पूछा था।

कंसास और आयोवा की रैलियां क्यों हुईं रद्द?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंसास के सलीना और आयोवा के डब्यूक में चुनावी रैलियां प्रस्तावित थीं। हालांकि, बाद में इन दोनों कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें कंसास जाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल की जीत को लेकर भी भरोसा जताया। इसके बाद रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने आयोवा में होने वाली रैली रद्द होने की पुष्टि की। वहीं, ट्रंप के चुनाव प्रचार से जुड़े फंडिंग समूह MAGA Inc. ने बताया कि राष्ट्रपति की ओर से कम से कम 19 राज्यों में टेली-रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए फोन और ऑनलाइन माध्यम से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया जाएगा।

पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं ट्रंप

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने किसी व्यक्ति की शारीरिक बनावट या उसके लुक्स पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की हो। बल्कि चुनाव प्रचार के दौरान भी वह कई बार अपने विरोधियों और अन्य चर्चित हस्तियों को लेकर व्यक्तिगत बयान दे चुके हैं। मिशिगन की एक चुनावी रैली में पॉप स्टार निकी मिनाज को लेकर की गई उनकी टिप्पणी भी सुर्खियों में रही थी।

गौरतलब है कि अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव रिपब्लिकन पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों से अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पार्टी के बहुमत की स्थिति तय होगी। ऐसे में ट्रंप लगातार रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। कंसास और आयोवा की रैलियां रद्द होने के बाद अब टेली-रैलियों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की उनकी योजना है।

ये भी पढ़ें:- भूटान की ग्लेशियर झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल-असम में अलर्ट जारी

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *