Bigg Boss Session 20: टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है। एक्टर सलमान खान एक बार फिर इस शो की कमान संभालने जा रहे हैं। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामा, दोस्ती, दुश्मनी और बदलते रिश्तों के साथ कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है। इस शो को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाने की चर्चा है, जबकि टीवी पर इसे Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, प्रीमियर डेट और बाकी डिटेल्स को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
एक्स्ट्रा जीवनदान होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
इस सीजन को खास बनाने वाला सबसे बड़ा फैक्टर इसका नया गेम फॉर्मेट बताया जा रहा है। क्योंकि शो के प्रोमो में तथास्तु-2 और एक्स्ट्रा जीवनदान से जुड़े संकेत देखने को मिले है। माना जा रहा है, कि कंटेस्टेंट्स को गेम में एक्स्ट्रा मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस बार एलिमिनेशन के बाद भी कंटेस्टेंट के लिए गेम में वापसी या बने रहने की संभावना पैदा हो सकती है। इस बार का यही ट्विस्ट Bigg Boss 20 के गेम को पिछले सीजनों से अलग बना सकता है। हालांकि, यह एक्स्ट्रा जीवनदान किस नियम के तहत मिलेगा, इसका खुलासा शो शुरू होने के बाद ही पूरी तरह होगा।
इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
बिग बॉस सीजन 20 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई नामों की चर्चा चल रही है। इन संभावित नामों में- माही विज, गीता बसरा, सुनील पाल, मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख और शोविक चक्रवर्ती का नाम भी सामने आ रहा है। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा, रुरु ठाकुर, करण पटेल, पर्ल वी पुरी, युक्ति कपूर, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के नामों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल मेकर्स की ओर से नहीं की गई है।
फिलहाल, हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों की नजरें बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की एंट्री और उनके गेम पर टिकी रहेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन बिग बॉस के घर में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा, कौन दर्शकों का फेवरेट बनेगा और कौन विवादों के बीच सबसे आगे निकलेगा और आखिर किसके हाथ बिग बॉस की ट्रॉफी आती है यह शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
1 Comment