मैच जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रह जाएगी टीम इंडिया? फाइनल में मोहसिन नकवी होंगे चीफ गेस्ट

मैच जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रह जाएगी टीम इंडिया? फाइनल में मोहसिन नकवी होंगे चीफ गेस्ट

Women’s Asia Cup 2026: मैदान पर भारतीय महिला टीम का सफर शानदार चल रहा है। एक के बाद एक मुकाबले जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम अब एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 10 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जीत के साथ भारत की नजरें 13 सितंबर को होने वाले फाइनल और खिताब पर होंगी। लेकिन इस संभावित फाइनल से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी महिला एशिया कप के फाइनल में चीफ गेस्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ऐसे में अगर भारत फाइनल जीतता है और ट्रॉफी देने की जिम्मेदारी नकवी के पास आती है, तो पिछले साल एशिया कप में हुआ ट्रॉफी विवाद एक बार फिर चर्चा में आ सकता है।

जियो सुपर की रिपोर्ट में क्या दावा?

Jio Super की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन नकवी 13 सितंबर को होने वाले महिला एशिया कप के फाइनल में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि उन्हें क्लोजिंग सेरेमनी का चीफ गेस्ट बताया गया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब अपने नाम करती है, तो ट्रॉफी किसके हाथों से दी जाएगी, यह सवाल अहम हो जाता है। हालांकि, भारतीय टीम या BCCI की ओर से इस संभावित स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पिछले साल पुरुष एशिया कप में क्या हुआ था?

बता दें कि इस पूरे मामले की जड़ पिछले साल के पुरुष एशिया कप से जुड़ी है।  जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था, लेकिन ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। तत्कालीन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुरस्कार समारोह में भी देरी हुई और भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के पोडियम पर जश्न मनाया था। ट्रॉफी को लेकर पैदा हुआ यह विवाद काफी समय तक चर्चा में रहा। इसी वजह से अब महिला एशिया कप के फाइनल से पहले भी संभावित ट्रॉफी समारोह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

भारत का टूर्नामेंट में अब तक शानदार

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की थी। इसके बाद टीम ने हांगकांग और पाकिस्तान को भी मात दी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी टीम को महज 55 रन पर समेट दिया था। इसके बाद भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। लगातार जीत के कारण भारत को टूर्नामेंट के खिताब के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC के फैसले से क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका

इसके अलावा इस एशिया कप में भारतीय टीम के लिए एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मंधाना ने इस उपलब्धि के साथ महिला क्रिकेट की दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम की बल्लेबाजी को भी लगातार मजबूती मिली है।

फिलहाल भारतीय टीम का पहला लक्ष्य 10 सितंबर को होने वाला सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाना है। इसके बाद 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में खिताब के लिए मुकाबला होगा। अगर भारत फाइनल जीतता है, तो मैदान पर मिलने वाली ट्रॉफी से ज्यादा चर्चा इस बात की हो सकती है कि ट्रॉफी किसके हाथों से दी जाएगी। मोहसिन नकवी के चीफ गेस्ट होने की रिपोर्ट सही साबित होती है या नहीं और ऐसी स्थिति में भारतीय टीम का क्या रुख रहता है, इसका जवाब फाइनल मैच के दिन ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- PCB ने जब्त किए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग से जुड़ा है मामला?

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *