https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

ऊपर गर्म होगा खाना, नीचे जमेगी बर्फ! भारतीय कंपनी ने बनाया अनोखा फ्रिज, जानें किस काम आएगा

ऊपर गर्म होगा खाना, नीचे जमेगी बर्फ! भारतीय कंपनी ने बनाया अनोखा फ्रिज, जानें किस काम आएगा

Refriplus : फ्रिज का नाम सुनते दिमाग में ठंडी चीज़े, बर्फ और खाना लंबे समय तक सुरक्षित रखने का ख्याल आता हैं। लेकिन सोचिए अगर फ्रिज का एक हिस्सा खाना गर्म रखने का काम करे और दूसरा हिस्सा बर्फ जमाए तो? सुनने में थोड़ा अजीब लगता हैं, लेकिन भारतीय कंपनी लॉयड ने ऐसा ही अनोखा रेफ्रीजरेटर पेश किया हैं। कंपनी का यह नया फ्रिज अपनी खास Warm Zone टेक्नोलॉजी की वजह से चर्चा में हैं।

लॉयड का यह मॉडल Refriplus नाम से पेश किया गया हैं। यह 231 लीटर का सिंगल-डोर रेफ्रीजरेटर हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 31 लीटर का Warm zone हैं, जो फ्रिज के ऊपरी हिस्से में मौजूद हैं। इस हिस्से में आप बच हुआ खाना, रोटियां, दाल, सब्जी और दूसरी पकी हुई चीज़े रख सकते हैं। इसका उद्देश्य खाने को ठंडा करने के बजाय उसे कुछ समय तक गर्म या गुनगुना बनाए रखना हैं। यानी खाना निकालने के बाद उसे दोबारा गर्म करने के लिए हर बार गैस या माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है।

बिना अलग हीटर के कैसे गर्म होगा खाना?

अब सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि आखिर फ्रिज के अंदर खाना गर्म कैसे रहेगा? इसके लिए कंपनी ने एक अलग हीटिंग कॉइल लगाने के बजाय कंप्रेसर से पैदा होने वाली गर्मी का इस्तेमाल किया है। फ्रिज का कंप्रेसर काम करते समय गर्मी पैदा करता है। RefriPlus में इसी गर्मी को एक खास तरीके से Warm Zone तक पहुंचाया जाता है। इस तरह कंप्रेसर की वेस्ट हीट का इस्तेमाल खाना गर्म रखने के लिए किया जाता है। यही इस फ्रिज की सबसे अलग तकनीक है।

नीचे मिलेगा कूलिंग और फास्ट फ्रीजिंग

ऊपर Warm Zone होने का मतलब यह नहीं है कि फ्रिज का बाकी हिस्सा सामान्य तरीके से ठंडा नहीं होगा। इसमें करीब 200 लीटर का कूलिंग स्पेस दिया गया है, जहां रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें रखी जा सकती हैं। इसके साथ इसमें फास्ट फ्रीजिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसका फ्रीजर करीब 29 मिनट में बर्फ जमा सकता है। यानी अचानक मेहमान आ जाएं या जल्दी से बर्फ की जरूरत हो, तो इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सब्जियों और फलों के लिए भी खास स्पेस

फ्रिज में फल और सब्जियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया गया हैं।  बेहतर एयरफ्लो के जरिए फ्रिज के अंदर ठंडी हवा को फैलाने की कोशिश की गई है, जिससे खाने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद मिल सके।

किसके लिए फायदेमंद हो सकता है?

यह फ्रिज खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है जहां खाना पहले से बनाकर रखा जाता है और बाद में उसे गर्म करना पड़ता हैं। रोटियां, दाल, सब्जी या बचा हुआ खाना Warm Zone में रखा जा सकता हैं। यानी एक ही फ्रिज में ऊपर खाना गर्म रखने की सुविधा और नीचे ठंडा करने व बर्फ जमाने की सुविधा मिलती हैं। भारतीय किचन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह कॉन्सेप्ट पारंपरिक फ्रिज से काफी अलग है और आने वाले समय में घरेलू अप्लायंस की तस्वीर बदल सकता हैं।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *