सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, ब्रजेश पाठक ने दिए दिशा-निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, ब्रजेश पाठक ने दिए दिशा-निर्देश

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार (11 सितंबर) को अपने आवास पर वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

सेवा और जनकल्याण को लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अभियान का उद्देश्यों का जिक्र करते हुए बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की भावना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा अभियान के दौरान बेहतर काम करने वाले चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

17 सितंबर को मनाया जाएगा सेवा दिवस

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में होगी। इस दिन पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शाम 7 बजे प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम के जरिए सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाएं और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

हर जिले में पहले से तैयार होगी कार्ययोजना

ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के सभी कार्यक्रमों के लिए हर जिले में पहले से कार्ययोजना तैयार की जाए। और कार्यक्रमों की नियमित रूप से समीक्षा भी की जानी चाहिए, ताकि किसी तरह की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:-लखनऊ के सिविल अस्पताल में शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी OPD, न्यूरोलॉजी-कार्डियोलॉजी-नेफ्रोलॉजी की मिलेगी सुविधा, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *