https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, आखिरी बार होस्ट करेंगे शो, 22 साल के सफर को कहा अलविदा

करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, आखिरी बार होस्ट करेंगे शो, 22 साल के सफर को कहा अलविदा

बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए सीजन को लेकर करण जौहर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि ‘कॉफी विद करण’ का आने वाला सीजन 9 उनका इस शो के साथ आखिरी सफर होगा। करण ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शो के प्रीमियर की तारीख का भी ऐलान किया है। ‘कॉफी विद करण 9’ की शुरुआत 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर होने जा रही है। हालांकि इस सीजन में कौन-कौन से सितारे मेहमान बनकर पहुंचेंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन कई बड़े बॉलीवुड सितारों के शो में नजर आने की चर्चाएं तेज़ है

22 साल पहले शुरू हुआ था सफर

करण जौहर ने अपने वीडियो संदेश में ‘कॉफी विद करण’ से जुड़े पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जून 2004 में उन्होंने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर से टॉक शो शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी। करण ने बताया कि  उनके पिता को उस समय इस आइडिया की सफलता को लेकर भरोसा नहीं था। और यश जौहर ने उनसे सवाल किया था कि जब वह अपने दोस्तों से वैसे ही बातचीत करते हैं तो उन्हें ऐसा करते देखने के लिए कोई पैसे क्यों देगा।

इसके कुछ ही समय बाद 26 जून 2004 को यश जौहर का निधन हो गया। इसके बाद 16 अगस्त 2004 को शो की शूटिंग शुरू हुई। करण ने बताया कि इतने लंबे सफर में शो के कुल 8 सीजन और 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इस दौरान शो ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया।

‘हर अच्छी चीज का अंत होता है’

अपने इस आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर ने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं होती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब अंदर से महसूस होता है कि अब उन्हें अलविदा कहने का वक्त है। उन्होंने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्ती, यादें, मजेदार पल और कई विवाद दिए। करण ने यह भी माना कि शो को लेकर ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का प्यार लगातार बना रहा। करण जौहर के अनुसार दर्शक कभी शो के साथ हंसे, कभी बहस की और कभी सोशल मीडिया पर शो और मेहमानों को लेकर अपनी राय रखी।

शो से जुड़े रहे कई बड़े विवाद

‘कॉफी विद करण’ सिर्फ सेलिब्रिटी इंटरव्यू के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विवादित सवालों और मजेदार खुलासों के लिए भी जाना जाता रहा है। शो के अलग-अलग सीजन में बॉलीवुड से जुड़े कई ऐसे पल देखने को मिले, जिनकी सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा हुई। कंगना रनौत और करण जौहर की बातचीत, विक्की कौशल से जुड़ा कैटरीना कैफ वाला चर्चित पल और दीपिका पादुकोण का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा करना शो के यादगार हिस्सों में शामिल रहे हैं। करण ने यह भी कहा कि इस शो के दौरान उन्होंने कई रिश्तों को करीब से देखा। कुछ लोग उनके दोस्त बने, कुछ रिश्तों में आए और बाद में अलग हुए, जबकि कुछ ने आगे चलकर शादी भी की।

आखिरी सीजन में कौन-कौन आएगा?

आपको बात दें कि ‘कॉफी विद करण 9’ के मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर खान, जया बच्चन, आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे नामों की चर्चा है। फैंस के बीच शाहरुख खान को भी आखिरी सीजन में देखने की मांग हो रही है। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने करण से शो के अंतिम सीजन को खास बनाने की अपील की है।

अब देखना यह होगा कि 14 अक्टूबर से शुरू होने वाला ‘कॉफी विद करण 9’ करण जौहर के 22 साल पुराने इस शो के सफर का किस तरह समापन होता है और आखिरी सीजन में दर्शकों को कौन-कौन से यादगार पल देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:- कॉफी विद करण 9 की वायरल गेस्ट लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में साथ दिखेंगे ये बड़े सितारे?

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *