https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना का बड़ा निवेश, मुंबई में 33.26 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा

धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना का बड़ा निवेश, मुंबई में 33.26 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा

Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अभिनेता ने मुंबई में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने मुंबई के बेहद पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। मालाबार हिल मुंबई के सबसे महंगे और रिहायशी इलाकों में शामिल है, जहां बॉलीवुड सितारों और बड़े कारोबारियों के कई घर हैं।

‘स्क्वायर यार्ड्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना के नए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है। इसके अलावा इसमें 175.45 वर्ग फुट की बालकनी भी है। इस तरह अपार्टमेंट का कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फुट है। प्रॉपर्टी के साथ तीन पार्किंग यूनिट्स भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने सितंबर 2026 में इस घर की रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए उन्होंने करीब 1.99 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी चुकाया है।

मुंबई का मालाबार हिल अपनी प्रीमियम लोकेशन और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे बसे इस इलाके से शहर के कई प्रमुख हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। नेपियन सी रोड, वाल्केश्वर रोड और पेडर रोड जैसे प्रमुख इलाके इससे जुड़े हुए हैं। इसके अलावा मालाबार हिल में संजय दत्त, जूही चावला, सनी देओल और रानी मुखर्जी जैसे कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं।

बता दें कि अक्षय खन्ना ने साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल चाहता है’, ‘हलचल’, ‘रेस’, ‘गांधी, माई फादर’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। अपनी दमदार और अलग तरह की एक्टिंग के चलते उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के लियारी के गैंगस्टर और नेता रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म की सफलता के बाद अब उनके करोड़ों रुपये के इस प्रॉपर्टी निवेश की खबर सामने आई है।

अक्षय खन्ना अपनी फिल्मों को लेकर भले ही चर्चा में रहते हों, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस और पब्लिक इवेंट्स में भी कम नजर आते हैं। ऐसे में मालाबार हिल में करोड़ों रुपये का अपार्टमेंट खरीदने की खबर सामने आने के बाद भी अभिनेता की ओर से इस प्रॉपर्टी को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा की तेलुगू फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। जिसका टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय खन्ना के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखे आयुष्मान खुराना और शरवरी

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *