https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, यूपी में भी अलर्ट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, यूपी में भी अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर को दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल सकता है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 अक्टूबर को बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हवा में नमी का स्तर लगभग 65 से 85 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। बादल छाए रहने और बारिश होने से दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

वहीं 16 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर शाम हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

17 से 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

बारिश के बाद दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है। 17 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है और अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसके अलावा 19 और 20 अक्टूबर को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के संकेत हैं। इससे दिन के समय धूप निकल सकती है और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, रात के तापमान में अपेक्षाकृत कमी बनी रहने से सुबह और शाम के मौसम में अंतर महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर, दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान पहले बारिश और फिर आसमान साफ होने की स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बता दें कि दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव को मिल सकता है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश बारिश देखने को मिल सकती हैं। वहीं यूपी के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश होगी। मौसम की स्थिति अलग-अलग जिलों में अलग हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बादल छाने और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान देना चाहिए।

बारिश से प्रदूषण में कितनी मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। बारिश के दौरान हवा में मौजूद धूल के कुछ कण नीचे बैठ जाते हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर में अस्थायी कमी आ सकती है। हवा की गति, बारिश की मात्रा, वाहनों से निकलने वाला धुआं और अन्य स्थानीय परिस्थितियां भी वायु गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। फिलहाल, दिल्ली में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के बाद 17 से 20 अक्टूबर के बीच मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में बारिश का असर जिले के हिसाब से अलग हो सकता है। इसलिए अगले कुछ दिनों में मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए IMD के ताजा अपडेट पर नजर रखना सबसे उपयोगी रहेगा।

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *