https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

Jailer 2 Review: रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, जानें कैसी है ‘जेलर 2’

Jailer 2 Review: रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, जानें कैसी है ‘जेलर 2’

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ आज (15 अक्टूबर 2026) को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ की जबरदस्त लोकप्रियता और सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट आने से दर्शकों के लंबे समय से चल रहे इंतजारा को खत्म कर दिया है निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इस बार भी एक्शन, कॉमेडी और बड़े स्टार्स के कैमियो के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के शुरुआती शोज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जहां रजनीकांत के दमदार अंदाज, एक्शन सीक्वेंस और ऋतिक रोशन की एंट्री की तारीफ हो रही है और कई जगह पटाखे,फोड़े जा रहे है, वहीं कुछ दर्शकों ने कहानी की गति और क्लाइमेक्स को लेकर सवाल भी उठाए हैं। तो आइए जानते है फिलम जेलर 2 फिल्म के बारे में-

कैसी है फिल्म Jailer 2 की कहानी?

‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी पिछले पार्ट की घटनाओं को आगे बढ़ाती है, जहां अपराध की दुनिया से जुड़ा एक नया संघर्ष उनके सामने खड़ा हो जाता है। इस बार भी मामला खतरनाक अपराधियों, पुराने हिसाब-किताब और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा है। फिल्म की शुरुआत में मुथुवेल पांडियन अपनी पहचान छिपाकर सामान्य जिंदगी जीते दिखाई देते हैं। वह शांत स्वभाव में नजर आते हैं, लेकिन हालात बदलते ही उनका पुराना अंदाज सामने आने लगता है। अपराधियों की तलाश और उनसे जुड़े रहस्यों के बीच कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म का एक बड़ा आकर्षण यही है कि रजनीकांत का किरदार कब और किस अंदाज में अपना असली रूप दिखाएगा।

फिल्म के दूसरे हिस्से में एसजे सूर्या की भूमिका कहानी को नया मोड़ देती है। उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी भी फिल्म की स्टारकास्ट को खास बनाती है। हालांकि, कहानी में कई बड़े चेहरों को शामिल करने के बावजूद सभी किरदारों को समान रूप से प्रभावशाली जगह नहीं मिल पाती। यही वजह है कि फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय अलग-अलग नजर आ रही है।

रजनीकांत का स्वैग और ऋतिक रोशन का कैमियो बना आकर्षण

‘जेलर 2’ की शुरुआती प्रतिक्रियाओं में रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस सबसे ज्यादा चर्चा में है। उनके अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन दृश्यों को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म में उनके किरदार की एंट्री से लेकर इंटरवल के आसपास आने वाले अहम दृश्यों तक, कई ऐसे पल हैं जो सिनेमाघरों में मौजूद प्रशंसकों को उत्साहित कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के कैमियो को भी सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। दर्शकों के मुताबिक, उनकी मौजूदगी फिल्म के खास आकर्षणों में से एक है। इसके अलावा मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति जैसे बड़े नामों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की भी तारीफ हो रही है। अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत एक्शन दृश्यों को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाता है। खासकर उन दृश्यों में, जहां रजनीकांत का किरदार अपने पुराने अंदाज में लौटता है, बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के माहौल को और दमदार बनाता है।

कॉमेडी, इंटरवल और एक्शन सीक्वेंस

बता दें कि जेलर 2 देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कमेंट्स की बाढ आ गई है जिसमें दर्शकों ने फिल्म को मनोरंजक बताया है जबकि कुछ दर्शकों को निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की कॉमेडी, चाय की दुकान के सीन और इंटरवल से पहले आने वाला सीक्वेंस दिल को छू गया है इसके अलावा फिल्म के टाइटल कार्ड और एक्शन दृश्यों को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

वहीं, सभी दर्शक फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कहानी की शुरुआत में रफ्तार थोड़ी धीमी रहती है। इसके अलावा दूसरे हिस्से में कुछ कैमियो और किरदारों का प्रभाव उम्मीद के मुताबिक नहीं बन पाता। क्लाइमेक्स को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यानी फिल्म में ऐसे कई पल हैं जो रजनीकांत के प्रशंसकों को उत्साहित कर सकते हैं, लेकिन कहानी में नयापन और सभी किरदारों का बेहतर इस्तेमाल चाहने वाले दर्शकों को कुछ कमियां महसूस हो सकती हैं।

रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की एडवांस बुकिंग

‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह रिलीज से पहले ही टिकटों की बिक्री में दिखाई देने लगा था। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के 15 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन के लिए भारत में करीब 19.60 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई। इससे लगभग 41.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया। यह आंकड़ा एडवांस बुकिंग का है, इसे फिल्म की रिलीज के बाद होने वाली कुल कमाई नहीं माना जाना चाहिए। तमिलनाडु के साथ कर्नाटक और केरल में भी फिल्म को अच्छी शुरुआती बुकिंग मिली। शुरुआती शोज में प्रशंसकों का उत्साह और सोशल मीडिया पर लगातार आ रही प्रतिक्रियाएं फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को दिखाती हैं।

अगर आप भी सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े प्रशंसक हैं और पर्दे पर उनका दमदार अंदाज, एक्शन, कॉमेडी और बड़े सितारों की मौजूदगी देखना पसंद करते हैं, तो ‘जेलर 2’ आपके लिए मनोरंजक अनुभव हो सकती है। ऋतिक रोशन का कैमियो और अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म के आकर्षण को बढ़ाते हैं। हालांकि, अगर आप मजबूत पटकथा, तेज रफ्तार कहानी और हर किरदार को पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद लेकर जा रहे हैं, तो फिल्म के कुछ हिस्से आपको निराश कर सकते हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर ‘जेलर 2’ को रजनीकांत के स्टारडम और शानदार एक्शन पर टिकी एक बड़े स्तर की कमर्शियल फिल्म कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Bollywood News: रिलीज से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’, 36 हजार शो के लिए बिके 11 लाख टिकट

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *