https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 28 बच्चों समेत 29 की मौ*त, 40 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 28 बच्चों समेत 29 की मौ*त, 40 से ज्यादा घायल

School Roof Collapse: पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में  करीब 28 बच्चों और एक महिला शिक्षक की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। वहीं, मामले में पुलिस ने स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

13 साल या उससे कम उम्र के थे सभी बच्चे

लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 28 विद्यार्थियों में छह लड़कियां भी शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला शिक्षक की भी मौत हुई है। मृतक सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम बताई गई है। कम उम्र के बच्चों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। वहीं हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बचावकर्मियों ने राहत कार्य तेज कर दिया, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द बाहर निकाला जा सके।

घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

इस हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था लागू की गई और ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों समेत अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को तैनात किया गया। अस्पताल प्रशासन घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। वहीं, बचाव अभियान के दौरान मलबे के नीचे किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए तलाश जारी रखी गई।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटीं बचाव टीमें

स्कूल की छत गिरने की सूचना मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। बचावकर्मी यह पता लगाने में जुटे रहे कि कहीं कोई छात्र या स्कूल कर्मचारी मलबे के नीचे तो नहीं फंसा है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान को तेज कर दिया गया। प्रशासन और संबंधित टीमें घायलों को सुरक्षित निकालने तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं। इसके अलावा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृत बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुखद त्रासदी बताया। गवर्नर ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के निर्देश दिए।  इसके अलावा, गवर्नर ने अधिकारियों से स्कूल की छत गिरने की घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों की इमारतों की सुरक्षा और उनकी स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, हादसे की वजह का पता लगाने और राहत कार्य पूरा करने पर ध्यान दिया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि स्कूल की छत गिरने के पीछे क्या कारण थे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *