https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

जंतर-मंतर पर फिर हिरासत में लिए गए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी

जंतर-मंतर पर फिर हिरासत में लिए गए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी

नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय की तरफ लगे गेट और बैरिकेड्स को पार करके जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं और उनके साथ आए समर्थकों को हिरासत में ले लिया। सौरव दास ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिरासत से जुड़ा वीडियो साझा किया है। वीडियो में प्रदर्शनकारी नारे लगाते और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।

गेट और बैरिकेड्स पार कर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी

जानकारी के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका अपने कुछ समर्थकों के साथ जंतर-मंतर के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने JDU कार्यालय की तरफ से लगे गेट और बैरिकेड्स को पार किया और परिसर के एक हिस्से में प्रवेश कर गए। वहां पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते भी नजर आए। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप किया और सौरव दास, आशुतोष रांका समेत उनके साथ मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया। सौरव दास की ओर से साझा किए गए वीडियो में हिरासत की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते देखा जा सकता है।

 

पहले भी हिरासत में लिए गए थे CJP के तीन नेता

गौरतलब है कि सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले CJP के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को भी हिरासत में लिया था। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे और उनका उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होना था। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ही पुलिस ने तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। रिहाई के बाद एक बार फिर सौरव दास और आशुतोष रांका के जंतर-मंतर पहुंचने तथा हिरासत में लिए जाने की घटना ने इस विवाद को चर्चा में ला दिया है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से जारी घटनाक्रम के बीच जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। 12 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रदर्शन के लिए तीन वैकल्पिक स्थल तय किए गए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये 3 जगहें हुई तय, जानें पूरी डिटेल

CJP की मांग और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

CJP के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश और नेताओं को बार-बार हिरासत में लिए जाने से विवाद और गहरा गया है। जहां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से कार्रवाई कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी है। अब इस पूरे मामले में प्रशासन के फैसले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें:-INDIA ब्लॉक का चलो दिल्ली मार्च, भगवान दास रोड पर रोका गया काफिला, खड़गे, प्रियंका और अखिलेश भी हुए शामिल 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *