https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले थे 5 करोड़? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा

विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले थे 5 करोड़? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा

Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की मुलाकात एक बार फिर चर्चा में है। जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे में कहा गया कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दावा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस पूरे दावे पर सफाई देते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने क्या कहा?

विराट कोहली के प्रवक्ता ने अपना बयान जारी कर कहा- कि फलाहारी महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली को लेकर किए गए दावे सही नहीं हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से किसी आर्थिक लाभ या किसी अन्य उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपनी आस्था और सम्मान के चलते मिलते हैं। उन्होंने अपने बयान में इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा गया कि इस तरह की बातों को आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। इसके बाद प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की कि ऐसे दावों की जांच किए बिना उन्हें रिपोर्ट न किया जाए।

5 करोड़ रुपये खर्च करने का किया गया था दावा

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया कि जनवरी 2023 में विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से पहली मुलाकात के दौरान एक प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के नाम से सामने आए इस दावे में कथित तौर पर यह भी कहा गया कि इस रकम का इस्तेमाल प्रेमानंद महाराज के प्रचार और उनकी लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि, विराट कोहली की टीम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज दिया है।

अनुष्का शर्मा के साथ भी कई बार पहुंचे हैं वृंदावन

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों की वृंदावन यात्रा के दौरान महाराज से मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है और इन मुलाकातों को लेकर दोनों की आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव की चर्चा भी होती रही है।

फिलहाल, 5 करोड़ रुपये से जुड़े दावे पर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से स्पष्ट खंडन सामने आने के बाद इस मामले में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर नया मोड़ आ गया है। प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी दावे को सच मानने या आगे साझा करने से बचें।

ये भी पढ़ें:- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, CM योगी को मिले दो पत्र, Z+ सिक्योरिटी की उठी मांग

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *