13 साल बाद ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी, ईशान किशन की कप्तानी पारी में रचा इतिहास

13 साल बाद ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी, ईशान किशन की कप्तानी पारी में रचा इतिहास

Duleep Trophy  2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम कर लिया है। ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के दम पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबला पांचवें दिन ड्रॉ समाप्त हुआ, लेकिन नियमों के अनुसार पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली ईस्ट जोन टीम को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ टीम ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

ईशान किशन ने बल्ले से मचाई धूम

ईस्ट जोन की इस शानदार जीत में कप्तान ईशान किशन की भूमिका सबसे अहम रही। लंबे समय बाद लाल गेंद के क्रिकेट में नजर आए ईशान ने पूरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 270 रनों की बड़ी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 334 गेंदों का सामना किया और करीब 522 मिनट तकक्रीज पर डटे रहे।

ईशान को बल्लेबाजी के दौरान क्रैम्प्स की परेशानी भी हुई। 250 रन के स्कोर पर उन्हें कुछ समय के लिए मैदान छोड़ना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की और अपना स्कोर 270 रन तक पहुंचाया। दूसरी पारी में भी ईशान ने 80 रन बनाए। इस तरह मैच में उनके बल्ले से कुल 350 रन निकले।

फाइनल के आखिरी दिन युवा बल्लेबाज मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती दौर में होने के बावजूद उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की और नाबाद शतक लगाया। कुरैशी के शतक के बाद ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 388 रन बनाकर घोषित कर दी। इस स्कोर के साथ टीम ने साउथ जोन के सामने मैच बचाने के अलावा कोई बड़ा मौका नहीं छोड़ा।

372 रन की बढ़त बनी ईस्ट जोन की ताकत

मुकाबले का सबसे बड़ा अंतर दोनों टीमों की पहली पारियों के स्कोर में रहा। साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म हुई थी। इसके जवाब में ईस्ट जोन ने 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त मिली। फाइनल में यही बढ़त टीम की जीत का सबसे बड़ा आधार बनी। पांचवें दिन ईस्ट जोन की दूसरी पारी घोषित होने के बाद मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को चैंपियन घोषित किया गया।

जीत के बाद मैदान पर जमकर जश्न

खिताब अपने नाम करते ही ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। कप्तान ईशान किशन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी स्टंप लेकर मैदान में मस्ती करते नजर आए। टीम के खिलाड़ियों ने विक्ट्री लैप भी लगाया और इस खास जीत को यादगार बनाया। 13 साल के इंतजार के बाद मिली इस सफलता ने ईस्ट जोन के घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने न सिर्फ दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को भी खत्म कर दिया। ईशान किशन की कप्तानी और बल्लेबाजी ने टीम को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:- मैच जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रह जाएगी टीम इंडिया? फाइनल में मोहसिन नकवी होंगे चीफ गेस्ट

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *