70 हजार रुपये किलो वाली ‘चांदी की चटनी! राजस्थान के राजघरानों से जुड़ी है इसकी कहानी

70 हजार रुपये किलो वाली ‘चांदी की चटनी! राजस्थान के राजघरानों से जुड़ी है इसकी कहानी

भारत में चटनी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं, बल्कि हमारी खान-पान की परंपरा का भी अहम हिस्सा है। धनिया-पुदीना, टमाटर, लहसुन, नारियल और इमली की चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी चटनी के बारे में सुना है जिसकी कीमत 60 से 70 हजार रुपये प्रति किलो तक हो। राजस्थान की इसी खास चटनी को ‘चांदी की चटनी’ के नाम से जाना जाता है। पहली बार सुनकर आपको लग सकता है कि इसमें चांदी का इस्तेमाल होता होगा, लेकिन इसकी कहानी इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। तो चलिए जानते है इस चटनी के बारे में-

इस चटनी का जिक्र राजस्थान की शाही रसोई और खास तौर पर जयपुर के राजघरानों की खान-पान की परंपरा से जोड़कर किया जाता है। बताया जाता है कि पुराने समय में इसे खास मौकों पर राजपरिवार के भोजन का हिस्सा बनाया जाता था और इसे आम दिनों में तैयार करने के बजाय विशेष अवसरों और खास मेहमानों के लिए परोसे जाने वाली चीज के तौर पर देखा जाता था।

 

इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री है। जो इसे और अधिक खास बनाती है इस चटनी को तैयार करने में प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के साथ चांदी और सोने की भस्म का इस्तेमाल किया जाता है। बादाम, किशमिश और अन्य मेवों जैसी महंगी सामग्री इसकी कीमत को काफी बढ़ा देती है। यानी यह सिर्फ स्वाद के लिए तैयार की जाने वाली साधारण चटनी नहीं है, बल्कि इसकी सामग्री और बनाने का तरीका इसे एक खास शाही व्यंजन का रूप देता है। यही वजह है कि आम चटनी से बिल्कुल अलग कीमत होने और इसे तैयार करने का तरीका में अंतर होने के कारण यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक चटनी की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है? इसकी वजह इसमें इस्तेमाल होने वाली महंगी सामग्री, ड्राई फ्रूट्स और कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कीमती धातुओं की भस्म बताई जाती है। इसके अलावा इसे तैयार करने और शाही अंदाज में परोसने की पूरी प्रक्रिया भी इसे सामान्य चटनी से अलग बनाती है। जिसके कारण इसकी कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है यही वजह है कि राजस्थान की यह चटनी आज भी लोगों की उत्सुकता बढ़ाती है और शाही खान-पान की अनोखी परंपराओं के बारे में जानने का मौका देती है।

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *