Varanasi news: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार (28 अक्टूबरक 2026) को वाराणसी में वाराणसी मंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, विभागीय योजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन परियोजनाओं और चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और आम जनता को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वाराणसी मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने वाराणसी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बिना किसी देरी के जल्द पूरा कराया जाए। इसके लिए उन्होंने परियोजना की नियमित निगरानी करने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि विकास एवं निर्माण के कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है। किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और न ही काम की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते रहने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर
उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल में आयोजित सभी चारों जिलों के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मौजूदा संसाधनों, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की नियमित समीक्षा की जानी चाहिए। जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिले सके और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर ध्यान देने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। साथ ही, विभाग की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंच सके।


