स्वाद में लाजवाब और सेहत में बेमिसाल है भुट्टा…जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में

स्वाद में लाजवाब और सेहत में बेमिसाल है भुट्टा…जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में

Benefits of Corn: मानसून के दौरान मौसम भी अधिक सुहावना हो जाता है और सड़क किनारे भुट्टे की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है। नींबू, नमक और मसालों के साथ गरमा-गरम भुट्टा मानसून के मौसम का पसंदीदा स्नैक्स माना जाता है, और ऐसे में मानसून में  भुट्टा एक अलग ही स्वाद देता है जिससे हर कोई इसके स्वाद का दिवाना हो जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं यह देशी स्नैक स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। भुट्टा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें- फाइबर, फोलेट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में इसका प्रयोग दूध बनाने में भी किया जाता है। यही वजह है कि संतुलित मात्रा में इसका सेवन डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं मानसून में भुट्टा खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

मानसून के दौरान खान-पान में बदलाव की वजह से कई लोगों को कब्ज और पाचन संबंधी  समस्या रहती है। वहीं भुट्टा खाने से इसमें राहत मिलती है क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है  और हमारे पाचन तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है हालांकि, ज्यादा मात्रा में भुट्टा खाने से कुछ लोगों को गैस या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

मोटापा कंट्रोल करने में मददगार

भुट्टे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो भुट्टे पर ज्यादा मक्खन, चीज या नमक डालकर खाने से बचना बेहतर है।

Read Also:मानसून में पेट की सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में शमिल करें ये चीजें,पाचन रहेगा दुरुस्त

आंखों की सेहत के लिए लाभदायक

भुट्टा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व माने जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए संतुलित डाइट में भुट्टे को शामिल करना आंखों की सेहत के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार

भुट्टा दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें फैट की मात्रा भी अपेक्षाकृत कम होती है। कॉर्न में मौजूद फैट का एक बड़ा हिस्सा पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जिसे संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाना हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इसके अलावा भुट्टे में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

Read Also:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, ये छोटी-सी ट्रिक आएगी काम

 

 

 

 

 

 

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *