Weather News: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 4 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 20 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम में इस बदलाव का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक देखने को मिल सकता है। कई जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 4 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इनमें से कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में दिन का तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, बांदा, ललितपुर, फिरोजाबाद, आजमगढ़, हमीरपुर और देवरिया में तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश के साथ हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। और लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में भी आंधी-बारिश का दौर
अगर बात बिहार की करें तो यहां के भी कई जिलों में शुक्रवार (4 सितंबर) को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। पटना, जहानाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मौसम खराब हो सकता है। साथ ही इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। और राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मध्य प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश का असर
मध्य प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव राज्य के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। जिससे 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, शिवपुरी, नीमच और कटनी में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ी मुश्किलें
उत्तराखंड के बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 4 और 5 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
बंगाल समेत इन राज्यों में भी बारिश
पश्चिम बंगाल के हावड़ा, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में बारिश और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है। इसके अलावा पंजाब के जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना और गुरदासपुर में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर,जैसे कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को अनावश्क यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है वहीं बारिश के दौरान खुले स्थानों पर रहने और बिजली गिरने के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। और यात्रा से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर देखें।