Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, भाईजान बोले- ‘रॉकस्टार हो तुम’

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, भाईजान बोले- ‘रॉकस्टार हो तुम’

Bigg Boss 20 का घर शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े चर्चा में हैं तो कभी किसी कंटेस्टेंट का अलग अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इन दिनों शो में काजी तौकीर भी अपनी मौजूदगी से खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अब काजी के अंदाज और उनकी परफॉर्मेंस ने शो के होस्ट सलमान खान को भी प्रभावित कर दिया है।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के गेम और उनके एनर्जी लेवल पर बात की। काजी जिस तरह घर में खुलकर अपनी बात रखते हैं और माहौल को एंटरटेनिंग बनाए रखते हैं, वह सलमान को पसंद आया। सलमान ने Bigg Boss 20 का घर शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े चर्चा में हैं तो कभी किसी कंटेस्टेंट का अलग अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इन दिनों शो में काजी तौकीर भी अपनी मौजूदगी से खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अब काजी के अंदाज और उनकी परफॉर्मेंस ने शो के होस्ट सलमान खान को भी प्रभावित कर दिया है।

काजी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘रॉकस्टार’ तक कह दिया।

काजी के लिए सलमान की यह तारीफ काफी खास है, क्योंकि शो में आने के बाद से ही वह अपनी अलग पर्सनैलिटी के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। उनके कभी मजेदार तो कभी ड्रामेटिक अंदाज की सोशल मीडिया पर भी है काजी तौकीर का नाम मनोरंजन की दुनिया में नया नहीं है। वह साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता रह चुके हैं। खास बात यह है कि इसी शो में उनके साथ अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी थे। काजी ने उस समय अरिजीत समेत कई प्रतिभाशाली गायकों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अब करीब दो दशक बाद काजी एक बार फिर रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के बीच लौटे हैं। बिग बॉस के घर में भी उनकी सिंगिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में उन्होंने पुराने दौर का मशहूर गाना गाकर घरवालों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अरिजीत सिंह भी कर रहे हैं काजी को सपोर्ट

काजी और अरिजीत सिंह की दोस्ती भी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की मुलाकात ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी और इतने सालों बाद भी उनका रिश्ता कायम है। काजी के बिग बॉस में आने के बाद अरिजीत ने भी उनके लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया है। उन्होंने काजी को अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए कहा कि उन्हें पहली बार बिग बॉस देखने की वजह काजी हैं।

यानी एक तरफ बिग बॉस के होस्ट सलमान खान काजी की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके पुराने दोस्त अरिजीत सिंह भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर का सफर आने वाले दिनों में कितना दिलचस्प होता है, यह देखना काफी मजेदार होगा।

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *