मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों प्रीपेड यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। अब हर महीने 28 दिन के अंतराल पर रिचार्ज कराने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। क्योंकि केंद्र सरकार ने ‘टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026’ लागू कर दिया है। नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
राघव चड्ढा ने एक्स पोस्ट के जरिए दी जानकारी
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी साझा की और इसे लेकर खुशी भी जताई। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने संसद में टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन वाले रिचार्ज सिस्टम का मुद्दा उठाया था। चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार जताते हुए कहा कि ग्राहकों ने सीमित रिचार्ज विकल्पों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखी थीं। नए नियमों के बाद उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती प्लान मिलने की उम्मीद है।
अब साल में 12 बार ही करना होगा रिचार्ज
राघव चड्ढा के मुताबिक, 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की जगह 30 दिन की वैलिडिटी मिलने से ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यह संख्या 12 रिचार्ज तक आ सकती है। इसके अलावा ऐसे ग्राहकों के लिए भी वॉइस और एसएमएस वाले प्लान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। 28 दिन की वैलिडिटी के कारण एक साल में 12 महीने से ज्यादा बार रिचार्ज करना पड़ता था। 30 दिन के विकल्प से ग्राहकों को रिचार्ज की अवधि और खर्च को लेकर राहत मिल सकती है।
Good news for Prepaid Mobile Users in India
The Govt just introduced Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026, consumers will now have:
• 30-day recharge plans, reducing the need for 13 monthly recharges to 12 in a year
• Voice and SMS-only plans… pic.twitter.com/mfWVfMWNqR— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 27, 2026
सिर्फ कॉल और SMS इस्तेमाल करने वालों के लिए भी विकल्प
नए नियमों में उन मोबाइल यूजर्स के लिए भी विकल्प रखा गया है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती। एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस और एसएमएस पर आधारित प्लान उपलब्ध कराने होंगे। इन प्लान्स में अनावश्यक डेटा का खर्च शामिल नहीं होगा। इससे ऐसे ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक मोबाइल प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा और उन्हें उन सेवाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जिनका वे इस्तेमाल नहीं करते।
कुल मिलाकर, नए नियमों के बाद प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के सामने रिचार्ज को लेकर पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे। 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान से जहां रिचार्ज की अवधि को समझना आसान होगा, वहीं सिर्फ कॉल और SMS इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- ना QR कोड, ना स्मार्टफोन… हथेली दिखाते ही हो जाएगा पेमेंट, चीन की ये टेक्नोलॉजी हैरान कर देगी


