https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

मुंह में गुलाब, हाथ में बंदूक! शाहरुख खान की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मुंह में गुलाब, हाथ में बंदूक! शाहरुख खान की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Bollywood News: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। पोस्टर में शाहरुख के एक हाथ में बंदूक और होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। उनका गंभीर चेहरा और आंखों में दिखता गुस्सा किरदार के खतरनाक अंदाज को दर्शाता है, जबकि गुलाब फिल्म में रोमांस की झलक भी देता है। यही वजह है कि पोस्टर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म की कहानी और शाहरुख के किरदार को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

‘किंग’ के पोस्टर में एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल

27 अक्टूबर को सामने आए इस पोस्टर में शाहरुख खान एक ऐसे अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें प्यार और खतरनाक अंदाज दोनों एक साथ नजर आते हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में किसी जलते हुए विमान या कार्गो प्लेन के अंदरूनी हिस्से जैसी दिखाई देती है। शाहरुख हाथ में हथियार लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में उनके एक्प्रेस्न और बैकग्राउंड सीन इस फिल्म में होने वाले दमदार एक्शन को दिखाते है

हालांकि, उनके होंठों के बीच दबा गुलाब इस तस्वीर को खास बना रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार केवल दुश्मनों से मुकाबला करने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि उसकी कहानी में भावनाओं और रोमांस का पहलू भी देखने को मिल सकता है। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘आज फिर याद आया- कातिल नहीं, आशिक हूं।’ इस एक लाइन ने पोस्टर को और दिलचस्प बना दिया है। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस को अभिनेता की पुरानी फिल्मों के कुछ यादगार डायलॉग और किरदार भी याद आ रहे हैं।

‘बादशाह’ से भी जुड़ सकता है शाहरुख का अंदाज

शाहरुख खान की 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘बादशाह’ के टाइटल सॉन्ग में भी आशिक और कातिल वाले अंदाज की झलक देखने को मिली थी। ऐसे में ‘किंग’ के नए पोस्टर के साथ इस्तेमाल की गई लाइन को उनकी पुरानी फिल्म से एक दिलचस्प समानता के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म के पोस्टर से यह संकेत जरूर मिलता है कि शाहरुख एक बार फिर अपने किरदार में कई रंग दिखाने वाले हैं। हालांकि, कहानी में उनके किरदार की वास्तविक भूमिका क्या होगी और रोमांस का हिस्सा कितना बड़ा होगा, इसका खुलासा अभी बाकी है।

2023 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए फिल्म ‘किंग’ बेहद खास होने वाली है। दरअसल, अभिनेता की पिछली फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ साल 2023 में रिलीज हुई थीं। इनमें ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता था, जबकि ‘डंकी’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इन फिल्मों के बाद से ही फैंस शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म ‘किंग’ का दमदार पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। पोस्टर में शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

ये भी पढ़ें:-Jailer 2 Review: रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, जानें कैसी है ‘जेलर 2’

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’?

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की खास बात इसकी स्टार कास्ट भी है क्योंकि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सुहाना बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करेंगी।

इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दमदार स्टार कास्ट और शाहरुख के नए एक्शन अवतार को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब फैंस को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान का यह अंदाज सिनेमाघरों में कितना धमाल मचाता है।

ये भी पढ़ें:- Bollywood News: रिलीज से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’, 36 हजार शो के लिए बिके 11 लाख टिकट

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *